Dadasaheb Phalke Awards: रणवीर बने बेस्ट एक्टर, तो 'पुष्पा' बनी फिल्म ऑफ द इयर, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 07:52 AM IST

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2022: मुंबई में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 रविवार को आयोजित किए गए। इस दौरान दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट 'पुष्पा: द राइज' को फिल्म ऑफ द इयर चुना गया है।

Dadasaheb Phalke Awards: रणवीर बने बेस्ट एक्टर, तो 'पुष्पा' बनी फिल्म ऑफ द इयर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Dadasaheb Phalke Awards: मुंबई में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 रविवार को आयोजित किए गए। इस दौरान दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट 'पुष्पा: द राइज' को फिल्म ऑफ द इयर चुना गया है। वहीं, रणवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी फिल्म '83' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। वेटरन स्टार आशा पारेख को फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में आशा पारेख, लारा दत्ता, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सहित तमाम बड़े सितारों ने इसमें भाग लिया। मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता अहान शेट्टी, सतीश कौशिक और सान्या मल्होत्रा भी शामिल हुईं। इस समारोह में 28 श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए।   

यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची (Dadasaheb Phalke Awards Winner List): 

क्रमांक किसे मिला अवॉर्ड इस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड
1 'पुष्पा' फिल्म ऑफ द ईयर
2 आशा पारेख फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान
3 रणवीर सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - '83' के लिए
4 कृति सेनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'मिमी' के लिए
9 शेरशाह सर्वश्रेष्ठ फिल्म
6 'अदर राउंड' बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
7 केन घोष बेस्ट डायरेक्टर - 'स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक' के लिए
8 जयकृष्ण गुम्मड़ी बेस्ट सिनेमेटोग्राफर - 'हसीना दिलरुबा' के लिए
8 सतीश कौशिक सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'कागज़' के लिए
10 लारा दत्ता सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'बेल बॉटम' के लिए
11 आयुष शर्मा नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'एंटीम: द फाइनल ट्रुथ' के लिए
12 अभिमन्यु दसानी पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर
13 राधिका मदान पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस
14 अहान शेट्टी बेस्ट डेब्यू- 'तड़प' के लिए
15 'कैंडी' सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज
16 मनोज बाजपेयी वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'द फैमिली मैन 2'
17 रवीना टंडन वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'अरण्यक' के लिए
18 विशाल मिश्रा सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष
19 कनिका कपूर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला
20 'पौली' सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म
21 'अनुपमा' बेस्ट टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर
22 शहीर शेख टेलीविजन सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के लिए
23 श्रद्धा आर्य टेलीविजन सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - 'कुंडली भाग्य' के लिए
24 धीरज धूपर टेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार अभिनेता
25 रूपाली गांगुली टेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार अभिनेत्री
26 'सरदार उधम' क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म
27 सिद्धार्थ मल्होत्रा क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर - 'शेरशाह' के लिए
28 कियारा आडवाणी क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस - 'शेरशाह' के लिए

'अनुपमा' को होनहार अभिनेत्री का अवॉर्ड

एक्ट्रेस कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया है। इस फिल्म में उन्होंने सेरोगेट मदर का रोल किया था। वहीं कियारा आडवाणी को 'शेरशाह' के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस, सिद्धार्थ मल्होत्रा क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर, 'सरदार उधम' को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म, स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की लीड रूपाली गांगुली को टेलीविजन सीरीज में सबसे होनहार अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। 

End of Article