Alia Bhatt receives Smita Patil Memorial Award: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है और यह 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। वहीं दूसरी चर्चा की वजह है उनकी प्रेग्नेंसी (Alia Bhatt Pregnant)। आलिया भट्ट जल्द मां बनने वाली है। इसी बीच उनके और उनके चाहने वालों के लिए एक और खुशखबरी आई है। आलिया भट्ट को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है।
आलिया भट्ट ने यह गुड न्यूज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ समाचार साझा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम के कहानी अनुभाग का सहारा लिया। स्टोरी पर इस सम्मान का प्रमाण पत्र साझा करते हुए आलिया ने तस्वीर पर लिखा, स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आभारी हूं। सभी को धन्यवाद।
बता दें कि अभिनेत्री स्मिता पाटिल की स्मृति में प्रियदर्शनी अकादमी द्वारा 1986 से स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड दिया जा रहा है। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए एक भारतीय अभिनेत्री को प्रदान किया जाता रहा है। 1994 तक यह पुरस्कार हर साल अभिनेत्रियों को दिया जाता था। हालाँकि, 1994 से समिति हर दो साल में एक बार अभिनेत्रियों को सम्मान प्रदान करती रही है।
इन अदाकाराओं को मिल चुका है अवॉर्ड
स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड आलिया से पहले माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, तब्बू, मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर और करीना कपूर खान जैसी अभिनेत्रियों को मिल चुका है। साल 2020 में बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू को इस सम्मान से नवाजा गया था।

