इस फ‍िल्‍म में हेमा माल‍िनी का ब‍िकि‍नी सीन चाहते थे सुभाष घई, सेट पर ही धर्मेन्‍द्र ने जड़ द‍िया था थप्‍पड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2020, 07:24 AM IST

Bollywood Throwback : फिल्म क्रोधी के दौरान धर्मेंद्र ने सुभाष घई को थप्पड़ जड़ दिया था। मामला जुड़ा था हेमा माल‍िनी के ब‍िक‍िनी सीन से। तो क्‍या इस घटना के बाद सुभाष घई ने फ‍िल्‍म में वो सीन रखा !

इस फ‍िल्‍म में हेमा माल‍िनी का ब‍िकि‍नी सीन चाहते थे सुभाष घई, सेट पर ही धर्मेन्‍द्र ने जड़ द‍िया था थप्‍पड़

फिल्म, अफेयर और शादी के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारे अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए भी खूब चर्चाओं में रहते हैं। वो चाहे सलमान खान अपने गुस्से को लेकर हों या फिर कोई एक्ट्रेस अपने अफेयर को लेकर हो। इन्हीं कलाकारों के बीच बॉलीवुड के हीमैन धमेंद्र कुमार का नाम भी आता है। एक समय में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने के साथ-साथ अपने गुस्से के लिए भी लोगों के बीच सुर्खियों में बने रहते थे। 39 साल पहले की बात है, जब उनका गुस्सा हर किसी ने देखा था और वो वाकया आज भी डायरेक्टर सुभाष घई याद नहीं करना चाहेंगे।

सुभाष घई चाहते थे हेमा मालिनी बिकनी पहने
यह किस्सा 1981 में 'क्रोधी' फिल्म की शूटिंग का है। फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, शशि कपूर और जीनत अमान लीड रोल में थे। फिल्म के शूटिंग के समय सुभाष घई ने हेमा को एक सीन के लिए बिकनी पहनने के लिए कहा था। लेकिन हेमा ने ऐसा करने से मना कर दिया था। जब सुभाष ने आग्रह किया, इस पर हेमा ने कहा कि वह रिवीलिंग कपड़े पहन लेंगी लेकिन बिक‍िनी नहीं पहनेंगी।

धर्मेंद्र ने सुभाष घई को मार दिए थे थप्पड़
ये बात जब धर्मेंद्र को पता चली उनका गुस्सा सातवेंं आसमान पर पहुंच गया था। धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान ही सुभाष घई को लगातार कई थप्पड़ मारे। बाद में फिल्म के निर्माता रंजीत ने उनका गुस्सा शांत करवाया। लेकिन धर्मेंद ने इस घटना के चलते सुभाष को चेतावनी तक दे दी थी।

Phoolwati Ka Gajra Song, Film Krodhi

पति धर्मेंद्र को लेकर किए दिलचस्प खुलासे
हेमा मालिनी और ईशा देओल 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनीं थी। शो में ईशा ने मां के साथ मिलकर अपनी पहली किताब को प्रमोट किया था। इतना ही नहीं, दोनों ने शो पर कई दिलचस्प खुलासे भी किए थे। इस शो के दौरान हेमा मालिनी ने पति धर्मेन्द्र के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। हेमा ने बताया कि दोनों बेटियों ईशा और अहाना की डिलीवरी के दौरान धर्मेन्द्र ने मेरे नाम पर पूरा अस्पताल बुक करवा दिया था ताकि इस दौरान फैन्स मुझे डिस्टर्ब न कर सकें। हेमा ने धर्मेन्द्र से 1979 में शादी की थी. 1981 में उन्होंने ईशा और 1985 में बेटी अहाना को जन्म दिया था।

End of Article