Bollywood News: ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त रहेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, अस्पताल से डिसचार्ज हुईं मुमताज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 10:08 PM IST

Bollywood News 27 April 2022: केजीएफ चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन जारी। ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त रहेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

Bollywood News: ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त रहेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, अस्पताल से डिसचार्ज हुईं मुमताज

Top Bollywood News 27 April 2022: केजीएफ चैप्टर 2 सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए तेजी से 350 करोड़ रुपए के कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ब्रेकअप को लेकर नया अपडेट आया है। वहीं, दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल की मेन ज्यूरी की सदस्य बन गई हैं। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म धाकड़ का टीजर रिलीज हो गया है। वहीं, फिल्म का ट्रेलर 29 अप्रैल को रिलीज होगा। टीजर वीडियो में कंगना रनौत एजेंट अग्नि (Dhakad Teaser) के किरदार में नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने इसके साथ लिखा, 'मेरे दुश्मनों मैं वह आग हूं, जिसके बारे में आपको चेतावनी दी गई है। एजेंट अग्नि के गुस्से में जलने के लिए तैयार हो जाएं। एजेंट अग्नि थिएटर में 20 मई 2022 को थिएटर में आएगी। धाकड़ का ट्रेलर दो दिन में रिलीज हो रहा है। 

ब्रेकअप के बाद भी दोस्त हैं सिद्धार्थ-कियारा 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का ब्रेकअप हो गया है। बॉलीवुड लाइफ से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि कपल के बीच प्यार भले ही खत्म हो गया है लेकिन, दोनों दोस्त रहेंगे। वह दोनों आगे चलकर भी एक साथ काम करें, क्योंकि दोनों एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। सूत्रों के मुताबिक सिड और कियारा एक दूसरे की कला को काफी पसंद करते हैं। यही कारण है सिद्धार्थ कियारा की अगली फिल्म भूल भुलैया 2 का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कियारा उनकी पहली वेब सीरीज का इंतजार कर रही हैं। 

Amid break-up rumours, Sidharth Malhotra and Kiara Advani share cryptic  posts on Instagram | Hindi Movie News - Times of India

अस्पताल से डिसचार्ज हुईं मुमताज
वेट्रन एक्ट्रेस मुमताज पिछले काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। पिछले दिनों पेट के गंभीर संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मीडिया से बातचीत में मुमताज ने बताया कि, 'ये बेहद बुरा संक्रमण था, इसके कारण मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां मैं एक हफ्ते तक रही थीं। मुझे फिलहाल कमजोरी महसूस हो रही है लेकिन, अब पूरी तरह से ठीक हूं।' आपको बता दें कि मुमताज कैंसर से पीड़ित हो चुकी हैं। इस कारण उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था।

Mumtaz Feels Her In-Laws Would Not Have Accepted Her If She Ever Did Bold  Scenes On-Screen

साउथ एक्टर पर लगे आरोप
मलयालम फिल्मों के एक्टर और प्रोड्यूसर विजय बाबू पर एक महिला ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया है। महिला ने केरल पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि एक्टर ने करियर के शुरुआती दौर में उनसे दोस्ती की थी। इसकी आड़ में उनका यौन शोषण किया गया। मना करने पर वह मर्जी के खिलाफ जाकर उनका शोषण करते थे। यही नहीं, फ्लैट में उनके साथ मारपीट भी किया करते थे। विजय ने एक फेसबुक लाइव में उस महिला के नाम का खुलासा भी कर दिया था। 

Sexual assault case accused Vijay Babu names the survivor, claims he is the  'victim' | Malayalam Movie News - Times of India

केजीएफ 2 की शानदार कमाई
यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने सोमवार को केजीएफ 2  ने 336.88 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे शुक्रवार को 11.56 करोड़ रुपए, शनिवार 18.25 करोड़ रुपए, रविवार को 22.68 करोड़ रुपए, सोमवार 8.28 करोड़ रुपए और मंगलवार को 7.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

फिल्म की कमाई के बाद दावा किया जा रहा है कि केजीएफ 2 आमिर खान की फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म को इस हफ्ते ईद की छुट्टी का फायदा मिल सकता है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसे रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती से टक्कर मिलेगी। 
 

End of Article