Bhool Bhulaiya 2: चुड़ैलों के बीच शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी, तस्वीर शेयर कर दी ये नसीहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2020, 10:05 PM IST

Kartik Aaryan Film Bhool Bhulaiya 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों भुलभुलैया 2 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में एक्टर ने सेट से तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं।

Bhool Bhulaiya 2: चुड़ैलों के बीच शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी, तस्वीर शेयर कर दी ये नसीहत

बॉलीवुड के चर्चित एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों लगातार फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। बता दें कि एक्टर इस वक्त भुलभुलैया 2 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने भी एक तस्वीर शेयर की है। 

कार्तिक आर्यन इस नई तस्वीर में चुड़ैलों के बीच दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एकदूसरे में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी सच में चुड़ैलों के बीच हैं, तो गलत सोच रहे हैं। दरअसल इस तस्वीर में कुछ लड़कियां डरवाने अंदाज में खड़ी हैं। जिसके बीच कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ में पोज दे रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-प्यार में इतने भी अंधे मत हो जाओ, कि चुड़ैल भी न दिखे। वहीं उनके इस तस्वीर को देखने के बाद कियारा आडवाणी ने भी मजेदार कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने कमेंट में लिखा- 'आमी जे तोमार, बाकी सब बेकार'।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही है। वहीं इसे पागलपंती डायरेक्टर अनीस बाजमी डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले भुलभुलैया में अक्षय कुमार,विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी आहूजा जैसे एक्टर नजर आए थे। अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब इसके सीक्वल में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म लव आज कल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वो सारा अली खान के अपोजिट नजर आए थे। आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में दिखाई देंगे। जिसमें दोस्ताना 2, लुका-छुप्पी 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। दोस्ताना 2 में कार्तिक के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी, जबकि लुका-छिपी 2 में वो एक बार फिर से कृति सेनन के साथ नजर आएंगे।

End of Article