Asha Bhosle ने 16 की उम्र में 31 साल के आदमी से की थी शादी, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2021, 06:52 AM IST

Asha Bhosle Lesser Knwon Facts: सुरों की मल्ल्किा, हिंदी सिनेमा की बेहतरीन गायिका आशा भोसले का आज (8 सितंबर) जन्‍मदिन है। आइये जानते हैं उनके जीवन की कुछ खास बातें। 

Asha Bhosle ने 16 की उम्र में 31 साल के आदमी से की थी शादी, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था बाहर

Asha Bhosle Lesser Known Facts: सुरों की मल्ल्किा, हिंदी सिनेमा की बेहतरीन गायिका आशा भोसले का आज (8 सितंबर) जन्‍मदिन है। आज वह 88 साल की हो गई हैं। साल 1933 में आज ही के दिन महाराष्ट्र में उनका जन्‍म हुआ था। आशा भोसले मशहूर गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आशा भोसले को बचपन से ही गाने का शौक था और अपनी मेहनत के बल पर उन्‍होंने सफलता का स्‍वाद चखा। 

10 की उम्र से गाना 
आशा भोसले ने वो मुकाम पाया जो आसानी ने हर किसी को नहीं मिल पाता है। वह 10 साल की उम्र से गा रही हैं और अब तक 20 भाषाओं में 16  हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। सर्वाधिक स्‍टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

इन भाषाओं में गाए गाने
एक दौर था जब हर दूसरी फ‍िल्‍म में आशा भोसले का गाना शामिल होता था। उन्‍होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी गाने गाए हैं। आशा भोसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। उन्‍होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। 

16 की उम्र में शादी 
आशा भोसले ने अपनी जिंदगी में काफी कुछ सहा है। 16 वर्ष की उम्र में आशा ने 31 साल के गणपतराव भोसले के साथ पारिवारिक इच्छा के खिलाफ जाकर शादी की थी। गणपत राव लता मंगेशकर के निजी सचिव थे। गणपतराव का परिवार उन्‍हें स्‍वीकार नहीं कर पाया। उन्‍हें मारा गया, पीटा गया। इतना हीं नहीं उन्‍हें तीनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया था।

पंचम दा से की शादी 
पति के घर से बाहर निकाले जाने के बाद आशा अपने बच्चों को लेकर वापस मायके आ गई थी। 1980 में आशा ने सचिन देव बर्मण के बेटे राहुल देव बर्मन यानि पंचम दा से शादी की। पंचम दा आशा से प्‍यार करने लगे थे। दोनों ने पहली बार तीसरी मंजिल में साथ काम किया था।बर्मन आशा से छह साल छोटे थे। 





आशा भोसले को सम्‍मान 
आशा भोसले पहली ऐसी भारतीय सिंगर हैं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 1997 में आशा को पहली बार नॉमिनेट किया गया। साल 2005 में एक बार फिर उन्हें ग्रैमी में नॉमिनेशन मिला। उन्‍हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। 1981 में फ‍िल्‍म उमरॉव जान के गाने दिल चीज क्या है और 1986 में इजाजत फ‍िल्‍म के गाने मेरा कुछ सामान के लिए उन्‍हें यह पुरस्‍कार मिले। सन 2000 में वह “दादा साहेब फाल्के अवार्ड” से सम्मानित की गई और साल 2005 में उन्‍हें पद्मविभूषण प्रदान किया गया। वहीं आशा भोसले को सात बार फ‍िल्‍मफेयर पुरस्‍कार प्रदान किया गया। 

End of Article