माता-पिता की मौत के बाद छोड़ी पढ़ाई, घर-घर जाकर बेची नेल पॉलिश, ऐसी है अरशद वारसी की लाइफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2021, 09:35 AM IST

बॉलीवुड में पिछले 25 साल से एक्टिव अरश वारसी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अरशद वारसी को पहचान फिल्म मुन्नाबाई एमबीबीएस में सर्किट से मिली थी। जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें...

 माता-पिता की मौत के बाद छोड़ी पढ़ाई, घर-घर जाकर बेची नेल पॉलिश, ऐसी है अरशद वारसी की लाइफ

मुंबई. मुन्नाभाई एमबीबीएस के सर्किट यानी अरशद वारसी  आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अरशद वारसी ने 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अरशद वारसी का जीवन संघर्षों से भरा था। 

अरशद वारसी जब 14 साल के थे तो उनके माता-पिता का निधन हो गया था। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी। उनकी आर्थिक हालत भी बेहद खराब हो गई।

अरशद वारसी ने घर की आर्थिक हालत खराब होने के कारण घर-घर जाकर लिपस्टिक और नेल पॉलिश तक बेची थी। कुछ वक्त बाद उन्हें एक फोटो लैब में काम मिल गया था। इसके बाद उन्होंने अकबर सामी का डांस ग्रुप ज्वाइन कर लिया था। 

Arshad Warsi Birthday

किराएदार ने हड़प लिया घर 
अरशद वारसी के परिवार के दो घर थे। हालांकि, माता- पिता के देहांत के बाद वो दोनों घर उनके किरायेदारों ने हड़प लिए। जिसके चलते अरशद और उनके भाई को एक छोटे से घर में रहना पड़ा।

अरशद वारसी को डांस में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने साल 1991 में लंदन में हुई डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का डांस स्टूडियो खोला था।

Arshad Warsi Birthday

एक्ट्रेस से की शादी 
अरशद वारसी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस मारिया से साल 1999 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद यानी  10 अगस्त 2004 को दोनों पहली बार बेटे के पेरेंट्स बने। 

2 मई 2007 को दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ था। एक्टर के अलावा अरशद वारसी एक कोरियोग्राफर भी हैं। अरशद वारसी श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा के भी कोरियोग्राफर थे।   

End of Article