Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Wedding News: सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद हम भी इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहले ही शादी कर ली है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें यह दोनों पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फूलों का हार पहना हुआ है जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो कि यह कपल शादी कर चुका है। अगर आप भी यह तस्वीरें देखेंगे तो चकाचौंध रह जाएंगे। आखिर, मीडिया के कैमरों से बचकर इस कपल ने शादी कैसे की, इस बात को पचा पाना हमारे लिए भी मुश्किल है। अगर आपने अभी तक यह तस्वीरें नहीं देखी हैं तो यहां जरूर देखें।

इन वायरल हो रही तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फूलों का हार पहन रखा है। वहीं, दूसरी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं और इनके ऊपर फूल बरस रहा है। इन तस्वीरों को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे कि यह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस हैरान हो गए। कुछ फैंस ने इस कपल को क्यूट कहा तो वहीं कुछ फैंस आलिया भट्ट की तस्वीरों को देखकर उनके कायल हो गए।


आपको बता दें, दरअसल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था जिसकी यह तस्वीरें हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की यह तस्वीरें फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया की हैं।


