Anupam Shyam Ojha Death:अनुपम श्याम ओझा के भाई का दावा- आमिर खान ने नहीं निभाया ये वादा, न ही उठाते थे फोन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2021, 04:43 PM IST

Anupam Shyam Ojha brother on Aamir Khan: अनुपम श्याम ओझा के भाई ने दावा किया कि आमिर खान ने उनसे मदद का वादा किया था। हालांकि, वह ये वादा निभाने में नाकाम रहे थे।

Anupam Shyam Ojha Death:अनुपम श्याम ओझा के भाई का दावा- आमिर खान ने नहीं निभाया ये वादा, न ही उठाते थे फोन

मुंबई. एक्टर अनुपम श्याम ओझा का लंबी बीमारी के बाद रविवार (8 अगस्त) को निधन हो गया था। अनुपम श्याम ओझा की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेता तक आगे आए थे। अब उनके भाई अनुराग श्याम ओझा ने दावा किया कि आमिर खान ने मदद का वादा किया पर वह मुकर गए थे। 

इंडिया टुडे से बातचीत में अनुपम श्याम ओझा के भाई ने कहा, 'मेरी मां का पिछले महीने निधन हो गया था और अनुपम प्रतापगढ़ नहीं जा पाए थे जहां पर वह रहती थीं। मां की मौत का उन्हें बेहद दुश हुआ था। वह जा नहीं सके क्योंकि डायलिसिस सेंटर नहीं था। वहां जाने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता था। अनुपम ने आमिर खान से प्रतापगढ़ में डायलिसिस सेंटर खोलने की रिक्वेस्ट की थी।'

anupam shyam passes away: Anupam Shyam Death Due To Multiple Organ Failure: अनुपम  श्याम के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। - Navbharat Times

आमिर खान ने दिलाया था भरोसा
अनुपम के भाई आगे कहते हैं, 'आमिर खान ने  भरोसा दिलाया था कि वह प्रतापगढ़ में एक डायलिसिस सेंटर खुलवा देंगे लेकिन, अनुपम की ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी जब तक वह जिंदा थे। आमिर ने वादा तो किया पर कुछ महीनों से हमारा फोन उठाना बंद कर दिया था। यही नहीं, वह अपनी आर्थिक हालत को लेकर भी काफी परेशान थे।  

Mann Ki Awaz Pratigya actor Anupam Shyam died at the age of 63, was ill for  several days - Daily India

लगान में किया था काम
अनुपम श्याम के भाई आखिरी में कहते हैं, 'दिवंगत एक्टर को अपने शो मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 जल्द से जल्द ऑफ एयर हो सकता है। वह अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित थे।'

बकौल अनुराग, 'जब उन्होंने किसी से सुना कि प्रतिज्ञा 2 जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है, वह अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता करने लगे थे।' आपको बता दें कि अनुराग श्याम आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान में काम किया था।'

End of Article