Anupam Kher Mother Dulari Covid 19: अनुपम खेर की मां दुलारी को हुआ कोरोना, भाई-भाभी और भतीजी भी हैं पॉजिटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2020, 11:57 AM IST

Anupam Kher 4 Family Fund COVID-19 Positive: अनुपम खेर की मां सहित घर के 4 लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। अनुपम ने भी हाल ही में अपना कोरोना टेस्ट कराया है...

Anupam Kher Mother Dulari Covid 19: अनुपम खेर की मां दुलारी को हुआ कोरोना, भाई-भाभी और भतीजी भी हैं पॉजिटिव
Photo Credit: Instagram

अनुपम खेर के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अनुपम खेर की मां कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। मां दुलारी के साथ अनुपम खेर के भाई राजू खेर और दो अन्य परिवार के सदस्यों को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। खुद अनुपम खेर ने अपने फैन्स को ये जानकारी ट्विटर पर दी है। अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने बीएमसी को इस बारे में सूचित कर दिया है। साथ ही उनकी मां दुलारी को कोकिलाबेन अस्पताल में एडिमट कराया गया है।  

इतना ही नहीं अनुपम खेर की भाई राजू खेर, भाभी और भतीजी का भी कोरोना वायरस टेस्ट हुआ था। इस टेस्ट में तीनों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अनुपम खेर ने अपना भी कोरोना वायरस टेस्ट कराया था जो कि निगेटिव आया है। 

अनुपम खेर ने बताया, 'परिवार ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है और हमने बीएमसी को सूचित कर दिया है। मैं सभी के वृद्ध माता-पिता तक पहुंचना चाहता हूं, कृपया अपने माता-पिता का परीक्षण करवाएं, भले ही लक्षणों की थोड़ी सी भी झलक दिखाई नहीं दें। मेरे परिवार वालों में कुछ महीनों से कोई खास लक्षण नहीं दिख रहे थे। मेरे भाई और उनके परिवार द्वारा सावधानी बरती गई और उन्होंने परीक्षण कराया जो कि पॉजिटिव पाया गया है।'

अनिल कपूर ने भेजी शुभकामनाएं

अनुपम खेर द्वारा परिवार को लेकर ये जानकारी शेयर करने के बाद फैन्स और कई सेलेब्स लगातार इस पोस्ट पर कमेंट्स कर उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के दोस्त और एक्टर अनिल कपूर ने लिखा, 'मां, राजू और उनकी बेटी को जल्द ठीक होने के लिए बेस्ट विशेज। सभी को बहुत सारा प्यार और ऊर्जा। यह वक्त बीत जाएगा मेरे दोस्त.. अपना ख्याल रखो और बहुत सारा प्यार।' वहीं बिपाशा बसु ने लिखा, 'आपके परिवार की शीघ्र स्वस्थता के लिए प्रार्थना'।

End of Article