'ॐ' लिखे पाजामे में नजर आईं अंकिता लोखंडे, नाराज यूजर्स बोले- 'भगवान का ऐसा अपमान सही नहीं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2020, 05:47 PM IST

Ankita Lokhande trolled on Wearing Om printed Pajama: टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली अदाकारा अंकिता लोखंडे एक तस्‍वीर शेयर करने के बाद फैंस के गुस्‍से का श‍िकार हो गईं।

'ॐ' लिखे पाजामे में नजर आईं अंकिता लोखंडे, नाराज यूजर्स बोले- 'भगवान का ऐसा अपमान सही नहीं'

Ankita Lokhande trolled on Wearing Om printed Pajama: टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली अदाकारा अंकिता लोखंडे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर चर्चा में हैं। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे जीटीवी के सीरियल पवित्र रिश्‍ता में मिले थे और फ‍िर दोनों छह साल तक रिलेशन में रहे थे। सुशांत के न‍िधन के बाद अंकिता उनके ल‍िए न्‍याय की मांग कर रही हैं। इस बीच अंकिता एक तस्‍वीर शेयर करने पर फैंस के गुस्‍से का श‍िकार हो गईं। 

दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अच्‍छे मूड में सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें शेयर कीं। इन तस्‍वीरों में वह ब्‍लू कलर की हाफ स्‍लीव टीशर्ट और यलो कलर के पाजामे में नजर आ रही हैं। इन तस्‍वीरों वह गले में माला डाले दिख रही हैं। वहीं उनका हेयरस्‍टाइल भी काफी अलग है जिसे उनकी मां ने बनाया है। अंकिता इन फोटोज में भक्तिभाव से ओतप्रोत दिख रही हैं क्‍योंकि उन्‍होंने जो पाजामा पहना है उस पर 'ॐ' लिखा है।

एक यही बात उनके फैंस और इंस्‍टाग्राम यूजर्स को रास नहीं आई। यूजर्स पैरों की जगह 'ॐ' लिखे पाजामे को पहनने पर गुस्‍सा गए और अंकिता को तरह तरह की नसीहत देने लगे। एक यूजर ने ल‍िखा- मैडम मेरी आपसे कोई दुश्मनी नहीं है! ना ही मैं आपको abuse कर रही हूं लेकिन कृपा करके आपने जो पजामा पहना है वो ना पहनें। ॐ को हम सृष्टि के सृजन का प्रतीक मानते हैं जिसे आपने इस पजामे के रूप में प्रयोग किया। आपको शौक है तो आप इसे कुर्ते के रूप में पहन सकती हैं। 

वहीं एक दूसरे यूजर ने संयमित भाषा में अंकिता को सलाह दी कि भगवान का यूं अपमान करना ठीक नहीं। लोगों ने यह भी पॉइंट आउट किया कि 'ईश्वर के नाम का पैरों के इतने करीब होना बहुत गलत है'। यूजर्स ने उन्‍हें पाजामा की बजाय कुर्ता पहनने की नसीहत दी। अंकिता लोखंडे से पहले अदाकारा वाणी कपूर भी इस तरह के गुस्‍से का शिकार हो चुकी हैं। वाणी कपूर राम लिखे टॉप में नजर आई थीं जिस पर फैंस ने नाराजगी जताई थी। 

End of Article