सुशांत स‍िंह राजपूत को न्‍याय के लिए अंकिता लोखंडे ने उठाई आवाज, वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2020, 05:42 PM IST

Ankita lokhande shares video justice for sushant singh rajput: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक नया वीडियो सामने आया है ज‍िसमें वह न्‍याय की मांग कर रही हैं।

सुशांत स‍िंह राजपूत को न्‍याय के लिए अंकिता लोखंडे ने उठाई आवाज, वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

Ankita lokhande shares video justice for sushant singh rajput: बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक नया वीडियो सामने आया है ज‍िसमें वह सुशांत के लिए न्‍याय की मांग कर रही हैं। कुछ सेकंड के इस वीडियो में वह हाथ में एक पेपर लिए दिखाई दे रही हैं। पेपर पर लिखा है- #JusticeForSushantSinghRajput #CBIforSSR

वीडियो में अंक‍िता लोखंडे कह रही हैं कि मैं सुशांत सिंह राजपूत के ल‍िए न्‍याय की मांग करती हूं और सीबीआई जांच की भी। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये दोनों हैशटैग छाए हुए हैं और यूजर्स वीडियो शेयर कर सुशांत के सपोर्ट में आवाज उठा रहे हैं। अंकिता ने भी उसी क्रम में वीडियो बनाया है। अंकिता ने अपने ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। चंद मिनट पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 10 हजार व्‍यूज मिल चुके हैं जबकि कई यूजर्स ने इसे रीट्वीट और लाइक किया है।

सीबीआई ने शुरू की जांच

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने सुशांत स‍िंह राजपूत आत्‍महत्‍या मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले सीबीआई सुशांत के परिवार के लोगों के बयान दर्ज करेगी। टाइम्‍स नाऊ के सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के बयान दर्ज किए। 10 अगस्‍त को ही उनके बयान दर्ज कर लिए गए थे और फ‍िर बाकी परिवार के। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की मांग पर केंद्र सरकार से यह केस सीबीआई को सौंपने की गुजारिश की थी, जिसे केंद्र ने मान लिया था। 

सीबीआई ने सात के खिलाफ दर्ज की FIR

सीबीआई ने इस केस में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुख्‍य आरोपी बनाते हुए सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में जांच शुरू हो गई है। सीबीआई एक एक कर सुशांत के करीबियों से पूछताछ करेगी। उधर, रिया चक्रवर्ती पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कस लिया है। 

End of Article