Amitabh Bachchan ने कसा साल 2020 पर तंज, सोशल मीडिया पर शेयर किया मीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2020, 10:45 AM IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर कर साल 2020 पर तंज कसा है। उनके फैंस को यह मीम बेहद पसंद आ रहा है और फैंस भी इसे शेयर करने में लग गए हैं।

Amitabh Bachchan ने कसा साल 2020 पर तंज, सोशल मीडिया पर शेयर किया मीम

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन कोरोना महामारी को मात देकर नानावटी अस्‍पताल से अपने घर पहुंच चुके हैं। इन दिनों पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर कर साल 2020 पर तंज कसा है।  उनके फैंस को यह मीम बेहद पसंद आ रहा है और फैंस भी इसे शेयर करने में लग गए हैं। अमिताभ बच्‍चन द्वारा शेयर किया गया यह मीम वायरल हो गया है।

अमिताभ बच्‍चन ने एक मीम शेयर किया है जिसमें लिखा है कि एक दिन साल 2020 एक कैच फ्रेज होगा। इसका इस्‍तेमाल इंसान तब करेगा जब कुछ खराब हो रहा होगा। कोई पूछेगा कि तुम्‍हारा दिन कैसा रहा? तो जवाब मिलेगा एक दम 2020। इससे आगे कोई कुछ नहीं पूछेगा और कहेगा। इस मीम के साथ अमिताभ ने कैप्‍शन में लिखा- यस आई डू बिलीव यानि मैं भी यकीन करता हूं।

बता दें कि साल 2020 में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो दुखद हैं। कोरोना वायरस संक्रमण, कई दिग्‍गज सितारों का चले जाना, आगजनी और दुर्घटनाएं साल 2020 में दर्ज हुई हैं। सोशल मीडिया पर काफी वक्‍त से लोग इस साल को कोस रहे हैं और मीम बना रहे हैं। लोगों को यह कहते देखा गया है कि यह साल कब जाएगा। ऐसे में अमिताभ बच्‍चन का मीम भी उसी तरफ इशारा करता है। 

राम मंदिर पर ट्वीट ना करने पर ट्रोल हो रहे अमिताभ

पांच अगस्‍त को अयोध्‍या में राम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पूरे देश में दीवाली मनाई गई। चंद बॉलीवुड सितारों के अलावा किसी ने भी इस अवसर पर ट्वीट करना जरूरी नहीं समझा। फैंस ने इसके बाद अमिताभ बच्‍चन को निशाने पर ले ल‍िया। एक यूजर ने ल‍िखा- आपको कोरोना होने पर मंदिरों में पूजा हुई और राम मंद‍िर बनने पर आप चुप।

End of Article