Amitabh Bachchan के घर 'जलसा' में चमगादड़ों का आतंक, बिग बी ने फैंस से मांगे छुटकारा पाने के टिप्‍स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2021, 11:54 AM IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन अपने घर में चमगादड़ों से परेशान हैं। उनके बंगले जलसा में चमगादड़ों ने विकट स्थिति पैदा कर दी है। महानायक चमगादड़ भगाने के टिप्‍स मांग रहे हैं।

Amitabh Bachchan के घर 'जलसा' में चमगादड़ों का आतंक, बिग बी ने फैंस से मांगे छुटकारा पाने के टिप्‍स

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन अपने घर में चमगादड़ों से परेशान हैं। बीते साल अप्रैल महीने में उनके कमरे में चमगादड़ घुस आई थी और अब एक बार फ‍िर उनके बंगले जलसा में चमगादड़ों ने विकट स्थिति पैदा कर दी है। अमिताभ बच्‍चन ने खुद इस बात की जानकारी फैंस को दी और बताया कि चमगादड़ की वजह से उनके परिवार के सभी लोग डरे हुए हैं। अमिताभ ने अपने फैंस से चमगादड़ों से छुटकारा पाने की सलाह भी मांगी है।

अमिताभ बच्‍चन ने अपने ब्लॉग में इस समस्‍या के बारे में बताया है। अमिताभ लिखते हैं- चमगादड़....सावधानी बरतने के बाद भी कल फिर इससे सामना हुआ! कई जरूरी यंत्र मंगाए जो चमगादड़ को रोकने और उनसे छुटकारा दिलाए और डरे सहमे घरवालों को राहत दे। अगर आपके पास कुछ नया है जो हमने इस्‍तेमाल नहीं किया तो बताएं।'

अमिताभ ने चमगादड़ भगाने को किए ये इंतजाम

अमिताभ बच्‍चन ने अपने फैंस को बताया कि हमने धुंआ किया, सैनिटाइज्ड लिक्व‍िड छ‍िड़का, इलेक्ट्रॉन‍िक रिपेलेंट गैजेट और eucalyptus के तेल का भी छ‍िड़काव किया लेकिन परेशानी बनी हुई है। लोग अमिताभ बच्‍चन की इस बात के बाद उन्‍हें चमगादड़ भगाने के टिप्‍स भी दे रहे हैं। हालांकि ये कितनी बड़ी समस्‍या है ये अंदाजा लगाना आसान नहीं है। 

इससे पहले बीते साल अमिताभ बने बताया था, 'एक  चमगादड़, अभी मेरे कमरे में घुस आई। जलसा का तीसरा तल, जहां हम सभी बैठते हैं और बातें करते हैं। इससे पहले यह इस एरिया में नहीं देखी गई।' 

बता दें कि अमिताभ बच्‍चन इन द‍िनों अपने क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को लेकर चर्चा में हैं। वह इस शो के 13वें सीजन को इन दिनों होस्‍ट कर रहे हैं। अमिताभ अपनी निजी जिंदगी के बारे में अपने ब्‍लॉग पर चर्चा करते रहते हैं।  

End of Article