बॉलीवुड

Malaika Arora को प्रेग्नेंट बताने वालों पर Arjun Kapoor ने फिर साधा निशाना, बोले 'वक्त तुम्हें सजा देगा...'

Arjun Kapoor SPEAKS on Malaika pregnancy: बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि जो लोग दूसरी की जिंदगी में आग लगाने की कोशिश करते हैं, भगवान उन्हें एक न एक दिन आईना जरूर दिखाते हैं। ऐसे लोगों का इंसाफ समय के साथ होता है।

Image

Malaika Arora को प्रेग्नेंट बताने वालों पर Arjun Kapoor ने फिर साधा निशाना

Arjun Kapoor SPEAKS on Malaika pregnancy: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी बीते दिन से ही खबरों में बनी हुई है। मलाइका अरोड़ा को लेकर एक न्यूज पोर्टल ने यह खबर छापी की वो अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। मलाइका अरोड़ा की तरफ से इस खबर पर अभी सफाई नहीं आई है लेकिन उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर जरूर ऐसे लोगों पर गुस्सा उतार रहे हैं। बीते दिन भी अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट करके ऐसे लोगों पर गुस्सा उतारा था और आज भी उन्होंने ऐसे पत्रकारों को निशाना बनाया है। अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि समय उन लोगों का हिसाब जरूर करेगा जो अफवाहें उड़ाते हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'हमारे कर्म हमारे पास लौटकर जरूर आते हैं। आप लोगों की जिंदगी में आग लगाए बिना यूं ही नहीं जा सकते हैं। मुझे इससे फर्क नहीं पकड़ता है कि आप कौन हैं? आप जो करते हैं, वो आपके पास लौटकर जरूर आता है। इसी तरह से दुनिया चलती है। देर से या जल्दी यूनिवर्स आपसे जरूर बदला लेगा, जो आप डिजर्व करते हैं।'

Malaika Arora को प्रेग्नेंट बताने वालों पर Arjun Kapoor ने फिर साधा निशाना

Malaika Arora को प्रेग्नेंट बताने वालों पर Arjun Kapoor ने फिर साधा निशाना

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। दोनों कुछ दिनों पहले विदेश गए थे, जहां इन्होंने अपने करीबी लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है। यह खबर छपते ही अर्जुन कपूर एक्टिव हो गए और इसे कोरी अफवाह बताया। अर्जुन कपूर ने पोस्ट में यह भी कहा कि कुछ पत्रकार कलाकारों की जिंदगी के साथ ऐसी फेक खबरें छापकर खिलवाड़ करते हैं, जो सरासर गलत है। किसी की निजी जिंदगी में दखल देना का अधिकार किसी के पास नहीं है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article