Sshura Khan flaunts baby Bump: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने साल 2023 में 24 दिसंबर के दिन मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (Sshura) से निकाह किया। अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी को फैन्स भी पसंद करते हैं। काफी समय से ऐसी खबरें हैं कि शूरा खान जल्द ही अरबाज खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान शूरा खान को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया। शूरा खान का यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
शूरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
शूरा खान इस वीडियो में मुंबई में एक आईवियर स्टोर से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। शूरा खान को सीढ़ियों से उतारते वक्त बड़ी सावधानी बरतते हुए देखा गया। पैपराजी ने यह पल अपने कैमरे में कैद किया। ढीले-ढाले कपड़े पहने हुए शूरा खान बेहद प्यारी लग रही हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'शूरा खान के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'बहुत प्यारी हो आप।'
बताते चलें अरबाज खान और शूरा खान की उम्र में लगभग 22 साल का बड़ा अंतर है। अरबाज खान इस समय 57 साला के हैं और शूरा खान 35 की हैं। उम्र के फासले पर अरबाज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो मुझसे छोटी भले ही हैं लेकिन 16 साल की नहीं हैं। वो अच्छी तरह जानती हैं कि उन्हें लाइफ से क्या चाहिए। इससे पहले अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। 19 सालों के बाद 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा तलाक ले चुके हैं।
