बॉलीवुड

AR Rahman के तलाक से नाम जुड़ने पर Bassist Mohini ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे पता है ये सब क्या चल रहा है...'

AR Rahman and Saira Banu Divorce: ऑस्कर विनर भारतीय संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) का तलाक हो गया है। सायरा बानो के साथ शादी के 29 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है। उनके तलाक के बाद बेसिस्ट मोहिनी भी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। यहां उनके बयान पर अब नजर डालते हैं।

Image

AR Rahman and His Bassist Mohini

AR Rahman and Saira Banu Divorce: भारतीय ऑस्कर विनिंग संगीतकारएआर रहमान (AR Rahman) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चक्कर में काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) के साथ तलाक की घोषणा कर दी है।शादी के 29 साल बाद तलाक लेकर दोनों अलग हो गए हैं। एआर रहमान और सायरा बानो ने 19 नवंबर को अपने तलाक की अनाउंसमेंट के साथ ही यह क्लियर कर दिया कि उनकी शादी टूट चुकी है। दोनों ने इस कठिन समय में परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखने की भी विनती की है। इस बीच दोनों के तलाक के तुरंत बाद एआर रहमान की बेसिस्ट मोहिनी का भी तलाक हो गया है। जिसके बाद इसे सीधे तौर पर एक साथ जोड़ा जा रहा है। अब मोहिन ने इन लिंकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है, यहां इनपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

मोहिनी ने सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट

एआर रहमान के साथ लिंक अप की खबरों पर रिएक्ट करते हुए मोहिनी ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'मुझे इंटरव्यू के लिए बड़ी संख्या में बार बार कॉल आ रहे हैं और मुझे ठीक-ठीक पता है कि यह किस बारे में है, इसलिए मुझे इनमें कोई दिलचस्पी नहीं है और मैं पूरे सम्मान के साथ मना कर रही हैं। क्योंकि मुझे तरह तरह की अफवाहों को आग देनें में कोई दिलचस्पी नहीं है! मेरा मानना है कि मेरी एनर्जी अफवाहों पर खर्च करने लायक नहीं है। कृपया, मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें।'

रहमान के साथ बेसिस्ट मोहिनी डे के तलाक की खबरों से फैंस के बीच कई सवाल खड़े हो गई। दोनों का अचानक एक साथ तलाक लेना फैंस को अजीब लगा।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article