Apoorva Lakhia reacts to title change: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को कुछ देर पहले ही बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मूवी का नाम बदल गया है। फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम बदलकर मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस कर दिया गया है। इसके बाद से लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि ऐसा मेकर्स ने क्यों किया? इस बीच मूवी के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
क्यों बदला गया फिल्म का नाम
सलमान खान के फैंस को सोमवार को बड़ा सरप्राइज मिला। सलमान ने अपनी अगली फिल्म का नाम बदल दिया है। पहले बैटल ऑफ गलवान के नाम से चर्चित यह फिल्म अब मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) के नाम से रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अपूर्वा लखिया ने HT सिटी को एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा, 'फैंस को टाइटल बदलाव अचानक लग सकता है, लेकिन हमने शुरू से ही दो नाम रजिस्टर कराए थे बैटल ऑफ गलवान और मातृभूमि। फिल्म बनाते-बनाते समझ आया कि यह सिर्फ एक लड़ाई की कहानी नहीं है। फिल्म के केंद्र में इंसानियत, संवेदना और हमारे सैनिकों की चुपचाप लड़ी जाने वाली जंग है।'
क्या है फिल्म मातृभूमि की कहानी
अपूर्वा ने आगे कहा, 'मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस टाइटल फिल्म की भावना और बलिदान को ज्यादा सच्चाई से दिखाता है। यह कहानी की आत्मा है संघर्ष के बीच भी इंसानियत को बचाए रखना। फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है, जिसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला। इसी वजह से यह टाइटल और ज्यादा सही लगा।' फिल्म मातृभूमि: मेय वॉर रेस्ट इन पीस साल 2020 के भारत-चीन गलवान संघर्ष से प्रेरित है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में है।
