Virat Kohli and Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अभी तक विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल सूचना नहीं मिली है। विराट-अनुष्का ने साल 2021 में अपने बेटी वामिका को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही विराट और अनुष्का अपने बेटी का परवरिश में जुटे हुए हैं। इसी वजह से अनुष्का ने भी फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। अब खबर सामने आ रही है कि दोनों अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाले हैं। विराट कोहली ने नीदरलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच को छोड़कर सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गए। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार विराट ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से टीम मैनेजमेंट से इसकी परमिशन ली है।
विराट और अनुष्का जल्द देंगे खुशखबरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट और अनुष्का ने पैपराजी से उनकी फोटोज न क्लिक करने की गुजारिश की है। दोनों कपल कुछ समय बाद ही अपने प्रेगनेंसी की ऑफिशियल जानकारी देने वाले हैं, जैसा कि उन्होंने वामिका के वक्त किया था।
इस बीच अनुष्का भी हाल ही में स्पॉट की गई हैं, जहां वह पैपराजी को फोटो व वीडियो क्लिक करने से मना करती नजर आ रही थीं। फैंस विराट और अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
