बॉलीवुड

Virat- Anushka: अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनने वाली हैं मां! कपल के घर जल्द आएगा नन्हा मेहमान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 30, 2023, 10:38 AM IST

Virat- Anushka Expecting Second Baby: विराट और अनुष्का के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। विराट और अनुष्का इस गुड न्यूज को फैंस संग जल्द शेयर करेंगे। एक्ट्रेस ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था।

Image

Virat Kohli- Anushka Sharma (credit pic: Instagram)

Virat- Anushka Expecting Second Baby: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता हैं। कपल जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। विराट और अनुष्का के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का अपने फर्स्ट ट्राइमेस्टर में हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का पिछली बार की तरह आखिरी कुछ महीनों में इस गुड न्यूज को फैंस संग शेयर करेंगे।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का जानबूझकर पैपराजी से दूर रह रही हैं। वो विराट के साथ भी किसी मैच या इवेंट में शामिल नहीं हो रही हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी की अटकलों से दूर रहना चाहती हैं।

क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का कुछ समय पहले मैटरनिटी हॉस्पिटल के बाहर नजर आए थे। कपल ने पैपराजी से फोटो पब्लिश नहीं करने की अपील की थी। कपल ने कहा था कि वो खुद इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट करेंगे। अनुष्का ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया था। वामिका के जन्म के बाद विराट और अनुष्का ने उसकी तस्वीर नहीं क्लिक करने की अपील की थी। कपल का कहना था कि जब तक वामिका नहीं चाहेंगी तब तक पब्लिक में उसकी कोई फोटो नहीं आएगी। अनुष्का जल्द चकदा एक्सप्रेस से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article