बॉलीवुड

Cannes 2023: अनुष्का शर्मा और सारा अली खान, कान फिल्म फेस्टिवल में करेंगे डेब्यू, फैंस ने दी शुभकामनाएं

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 16, 2023, 12:50 PM IST

Cannes 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इस साल कान फेस्टिवल में डेब्यू करने वाले हैं। दोनों एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर पहली बार दिखने वाली हैं। फैंस अनुष्का और सारा अली खान के डेब्यू के लिए काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं।

Image

anushaka sharma and sara ali khan debut in Cannes 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • आज से शुरू होगा कान फेस्टिवल 2023।
  • अनुष्का शर्मा और सारा अली खान डेब्यू करने वाले हैं।
  • कान फेस्टिवल 11 दिनों तक चलते वाला है।

पCannes 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इस साल कान फेस्टिवल में डेब्यू करने वाले हैं। दोनों एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर पहली बार दिखने वाली हैं। फैंस अनुष्का और सारा अली खान के डेब्यू के लिए काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। हॉलीवुड सेलेब्स को बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा और मल्लिका शेरावत भी कड़ी टक्कर दे चुकी हैं। अब रेड कारपेट पर अनुष्का शर्मा और सारा अली खान अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। कान फिस्टिवल में शामिल होने के लिए सारा अली खान हाल ही में एयरपोर्ट पर भी स्पॉट की गई हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके कान डेब्यू के लिए एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सारा और अनुष्का के अलावा मानूषी छिल्लर भी कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आने वाली हैं।

फैंस ने दी शुभकामनाएं

कान फेस्टिवल 2023 में शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा और सारा अली खान के फैंस उन्हें जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि दोनों बॉलीवुड हसीनाएं यकीनन अपने लुक से सभी को हैरान कर देंगी। बीते दिन एयरपोर्ट पर सारा अली खान को जब स्पॉट किया गया तो वह फैंस के साथ सेल्फी ले रही थीं। हालांकि धीरे-धीरे फैंस की भीड़ इतनी बढ़ गई कि उन्हें माफी मांगकर एयरपोर्ट के अंदर जाना पड़ा। सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि फ्रांस में होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। आज 16 मई को शुरू होने वाला ये फेस्टिवल 27 मई तक चलने वाला है। सारा अली खान की फिल्मों पर नजर डालें तो वह विक्की कौशल के साथ फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आने वाली हैं, बीति दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे फैंस के अच्छे रिस्पॉन्स मिले हैं। इसके साथ ही विक्की-सारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर 2 जून 2023 को नजर आएगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article