Anurag Kashyap on Shaktimaan: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों अपनी हालिया फिल्म निशांची (Nishaanchi) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म निशांची बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ अनुराग कश्यप अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के सुपरहीरो प्रोजेक्ट शक्तिमान (Shaktimaan) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अनुराम कश्यप ने मलयालम सिनेमा के डायरेक्टर-एक्टर बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) को कोट करते हुए एक ऐसा बयान दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है।
अनुराग कश्यप ने 'शक्तिमान' को लेकर किया ये खुलासा
अनुराग कश्यप एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसी बार डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म शक्तिमान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। Chalchitra Talks के साथ इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने कहा कि 'मैंने हाल ही में बसिल जोसफ से मुलाकात की, क्योंकि मैं मलयाली मनोरमा अवॉर्ड्स गया था। उन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की है। मैंने कभी ऐसा अच्छा आम आदमी हीरो, प्रोटैगोनिस्ट, एंटैगोनिस्ट, जो भी रोल, नहीं देखा। मैंने उनसे पूछा, तुम ये कैसे करते हो? तुमने पोनमान में एक्टिंग की, मिन्नल मुरली डायरेक्ट की। उन्होंने बताया, मैंने अपनी लाइफ के दो साल शक्तिमान करने में बर्बाद कर दिए।' कश्यप ने आगे बताया कि कैसे जोसफ ने बॉलीवुड के ईगो से निपटने में अपनी मुश्किलें शेयर कीं। 'भगवान, तुम उस इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में कैसे सरवाइव करते हो? उन्होंने वही कहा जो मैं यहां फील करता हूं। मैंने कहा, मैं नहीं कर सकता, इसलिए मैंने यहां से हट गया। उस आदमी ने यहां दो साल बर्बाद कर दिए। वह हंसते हुए लोगों के ईगो की कहानियां बता रहा था। उसने कहा, वो कैसी इंडस्ट्री है?'
'शक्तिमान' में इस स्टार मिला है लीड रोल
बेसिल जोसेफ के निर्देशन में बन रही फिल्म शक्तिमान में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अनुराग कश्यप के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
