बॉलीवुड

Satish Kaushik की बेटी संग रील्स बनाते दिखे Anupam Kher, डांस करते हुए वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 24, 2023, 08:16 AM IST

Anupam Kher with satish kaushik daughter: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने खास दोस्त सतीश कौशिक के निधन के बाद एक बड़ी मिसाल पेश की है। अब एक्टर, सतीश कौशिक की बेटी संग रील बनाते दिख रहे हैं। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

Anupam kher with satish kaushik daughter

KEY HIGHLIGHTS
  • सतीश कौशिक की बेटी संग रील बनाते दिखे अनुपम खेर।
  • सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।
  • फैंस अनुपम खेर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Satish Kaushik daughter Vanshika: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सतीश कौशिक के निधन के बाद उनका पत्नी शशी कौशिक और बेटी वंशिका पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बीते दिनों एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने अपने पिता के लिए एक चिट्ठी पढ़कर सुनाई थी, वंशिका का चिट्ठी पढ़ते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसे देखकर कई फैंस की आंखे भर आईं। अब वंशिका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है, जिसे देखने के बाद हर कोई वंशिका और अनुपम खेर की तारीफ कर रहा है, आइए इस वीडियो पर नजर डालते हैं।

बेटी वंशिका संग रील बनाते दिखे अनुपम खेर

सोशल मीडिया पर वंशिका और अनुपम खेर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका संग रील बना रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम खेर और वंशिका डांस स्टेप करते दिख रहे हैं। यकीनन पिता के निधन के बाद किसी भी बच्चे के लिए मूव ऑन कर पाना आसान नहीं होता है, इस मुश्किल घड़ी में अनुपम खेर को सतीश कौशिक की बेटी संग देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अनुपम खेर ने दोस्ती की एक नई मिसाल पेश की है। यकीनन आप बड़े ही दिल वाले हैं’

पापा के नाम वंशिका ने लिखा थी चिढ्ढी

हाल ही में वंशिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने पापा के नाम लिखी चिट्ठी को पढ़कर सुना रही थी, इस वीडियो में वंशिका स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने इस चिट्ठी में अपने पिता के लिए कई इमोशनल बातें लिखी हैं। जिसे सुनकर फैंस की आंखें नम हो गई हैं। वह चिट्ठी पढ़ते हुए कहती हैं कि पापा आप रोज मेरे सपने में आना।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article