बॉलीवुड

Deepika Padukone के गाने 'बेशरम रंग' पर अंजली अरोड़ा ने किया हॉट डांस, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 22, 2022, 10:48 AM IST

Anjali Arora: सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा अपने डांस के चलते काफी फेमस हैं। अब उन्होंने फिल्म पठान के कॉन्ट्रोवर्शल गाने 'बेशरम रंग' पर डांस वीडियो शेयर की है। इस गाने में अंजली अरोड़ा दीपिका पादुकोण की हूबहू कॉपी करती नजर आ रही हैं, जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

Image

Anjali Arora and Deepika Padukone

KEY HIGHLIGHTS
  • अंजली अरोड़ा ने दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग पर डांस किया है।
  • अंजली की इस वीडियों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
  • पठान के इस गाने पर अंजली ने दीपिका को बिलकुल कॉपी किया है।

Anjali Arora Dance on Besharam Rang: सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ने अपने डांस से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अब उन्होंने फिल्म पठान (Pathaan) के कॉन्ट्रोवर्शल गाने 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) पर डांस वीडियो शेयर की है। बेशरम रंग गाने पर पहले से ही खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद अब अंजली अरोड़ा के डांस वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। इस गाने में अंजली अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की हूबहू कॉपी करती नजर आ रही हैं, जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कच्चा बदाम गर्ल अंजली अरोड़ा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। आइए जानते हैं अब अंजली को क्यों ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है?

'इतना खराब डांस कौन करता है?'

अंजली अरोड़ा के कच्चा बादाम वीडियो पर अब कई लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि दीपिका पादुकोण के स्टेप्स को कॉपी करने में बुरी तरह से फेल हो गई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बेशरम रंग गाने में दीपिका ने इस स्टेप को कितने बेहतर तरीके से किया है लेकिन इस वीडियो में स्टेप्स की खिचड़ी बना दी गई है।' वही एक यूजर ने लिखा, 'कई एक्ट्रेस ने इस गाने के स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश की है लेकिन कोई भी कामयाब नहीं हो सका है।' सोशल मीडिया पर अंजली अरोड़ा का बेशरम रंग गाने पर यह डांस वीडियो फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है।

Anjali Arora Gets Trolled

Anjali Arora Gets Trolled

दीपिका के डांस की तारीफ

इस बीच फैंस बोल रहे हैं कि जिस तरीके से दीपिका ने गाने में डांस किया है उससे लग रहा है कि स्टेप्स काफी आसान हैं, लेकिन अभी तक कोई भी दीपिका जैसा डांस नहीं कर सका है। बता दें इस गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस को लेकर बवाल मचा हुआ है। लोग पठान को बॉयकॉट करने की मांग पर उतर आए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article