बॉलीवुड

Animal Twitter Review: रणबीर-बॉबी को देख सिनेमाघरों में बजीं तालियां, लोगों बोले 'न्यू एक्शन स्टार इज बोर्न...'

Ranbir Kapoor's Animal Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर और बॉबी देओल की नई फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म देखने के बाद लोगों ने इसे बेहद शानदार बताया है। एक यूजर ने लिखा है कि ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।

Image

Bobby Deol and Ranbir Kapoor

Animal Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की धांसू फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म ने लोगों के अंदर एक अलग ही हाइप बना दी थी। एडवांस बुकिंग देखने के बाद यह तय हो गया था कि 'एनिमल' को देखने के लिए लोग कितने उतावले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर-बॉबी स्टारर को लगभग 4 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ऐसे में जिन-जिन लोगों ने यह फिल्म देख ली है उन्होंने अपने रिव्यू ट्विटर अकाउंट पर शेयर करने शुरू कर दिए हैं। जयादातर लोगों ने 'एनिमल' को साल 2023 की अब तक सबसे शानदार मूवी बताया है।

एक यूजर ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' देखने के बाद रिएक्शन देते हुए कहा कि रणबीर कपूर की एंट्री एकदम जबरदस्त है। फिल्म में बाप-बेटे की बॉन्डिंग को दिखाया है। सबसे अच्छी बात यह है कि बॉबी देओल का रूप इस फिल्म में निकलकर सामने आया है वो देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने वाली है।' कई लोगों ने रणबीर कपूर के लिए यहां तक कहा है कि एक नया एक्शन स्टार पैदा हुआ है।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और बॉबी देओल की 'एनिमल' पहले दिन 55 से 60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। फिल्म को अभी तक एकदम शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article