बॉलीवुड

Animal से वायरल हुआ रणबीर- रश्मिका का बेडरूम सीन, सिजलिंग केमिस्ट्री देख फैंस के उड़े होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2023, 11:13 AM IST

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं। फिल्म में रश्मिका और रणबीर ने भर-भर कर रोमांटिक सीन दिए हैं। सोशल मीडिया पर अब फिल्म से दोनों के बेडरूम सीन की तस्वीरें वायल हुई हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देख फैंस हैरान हो गए हैं।

Image

Rashmika Mandanna - Ranbir Kapoor (credit pic: instagram)

Animal: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) मुख्य भूमिका में हैं। एनिमल को फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस फिल्म के इनसाइड वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका और रणबीर ने भर-भर कर रोमांटिक सीन दिए हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर रणबीर और रश्मिका के बेडरूम का फोटो वायरल हो रहा है। दोनों के इंटेंस रोमांस ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। इंटरनेट पर फिल्म के रोमांटिक सीन की तस्वीरें छाई हुई हैं। फैंस इन फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

रश्मिका- रणबीर के रोमांटिक सीन की फोटो हुई वायरल

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने कहा था कि मैं खुश हूं कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है। ये फिल्म एडल्ट के लिए ही बनाई गई है। मैं भी इस फिल्म को अपने बेटे के साथ नहीं देख सकता हूं। एनिमस में फादर और बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप को दिखाया गया है। फिल्म में अनिल रणबीर के पिता बने हैं। मेकर्स इसका सीक्वल भी रिलीज करने वाले हैं जिसका खुलासा फर्स्ट पार्ट में किया गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article