टीवी मसाला

Bigg Boss 17: नेशनल टेलिविजन पर हुआ ईशा मालवीय- समर्थ जुरेल का ब्रेकअप! बोलीं- मुझे नहीं रहना है तेरे साथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2023, 10:23 AM IST

Bigg Boss 17: घर में खानजादी की वजह से ईशा और समर्थ में बहुत बड़ा झगड़ा होता है। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि ईशा कहती हैं कि मुझे अब तेरे साथ नहीं रहना है। क्या बिग बॉस के घर में हमेशा- हमेशा के लिए दोनों का रिश्ता टूट जाएगा।

Image

Isha-Samarth (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) संग एंट्री ली थी। शो में दोनों के लव-हेट रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद घर में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ने एंट्री ली। समर्थ को देखने के बाद ईशा ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड मानने से ही इंकार कर दिया। हालांकि बाद में ईशा ने नेशनल टेलिविजन पर एक्सेप्ट कर लिया था कि समर्थ उनके बॉयफ्रेंड है। अब दोनों का नेशनल टेलिविजन पर ब्रेकअप भी हो गया है।

घर में ईशा और खानजादी के बीच जमकर झगड़ा होता है। झगड़े के दौरान ईशा ने खानजादी की फैमिली को लेकर कमेंट किया। इस पर खानजादी ने कहा कि वो दो घोड़ों पर सवार हैं। दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। इतना ही नहीं ईशा खानजादी कहते हैं कि अभिषेक को कंबल में ले जाओ।

ईशा-समर्थ का हुआ ब्रेकअप

इन बातों को सुनने के बाद समर्थ ईशा को समझाते हैं कि तुम्हें खानजादी के फैमिली के बारे में नहीं बोलना चाहिए था। बदतमीज लड़की। समर्थ आगे कहते हैं कि तुम्हें क्यों खानजादी और अभिषेक के रिश्ते से जलन हो रही हैं। इस बात को लेकर दोनों में बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि ईशा गुस्से में कहती हैं कि मुझे नहीं रहना है तेरे साथ। क्या दोनों के रिश्ते का अंत यही हो जाएगा। ये देखने के लिए अपकमिंग एपिसोड का इतंजार करना पड़ेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article