बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) इन दिनों एनिमल (Animal) की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस के छोटे से रोल ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। फैंस एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस अपने काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस प्रकृति की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। एक्ट्रेस के वेकेशन वीडियो पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) ने कमेंट किया है। सैम का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तृप्ति वीडियो में पहाड़ों और झरने का व्यू एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो पर एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने कमेंट में ब्यूटीफुल लिखा है। सैम के इस कमेंट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रिश्ता पक्का समझे। दूसरे यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा, भाभी 2 और हार्ट इमोजी बनाई है।
तृप्ति की फोटो पर रूमर्ड फोटो पर फैंस ने किया रिएक्ट
तृप्ति ने सैम संग कुछ फोटो शेयर की थी। इन फोटोज के वायरल होने के बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। तृप्ति ने इन खबरों पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। तृप्ति सैम से पहले अनुष्का शर्मा के भाई को डेट कर रही थीं। लेकिन अब वो सिंगल हैं। एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप का कारण नहीं बताया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
