बॉलीवुड

Ranbir Kapoor के सुपरहिट गाने पर भाभी 2 Tripti Dimri ने लगाए ठुमके, VIDEO देख झूमे दर्शक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 17, 2023, 09:59 AM IST

Tripti Dimri Dance on Ghaghra: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) ने तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को अचानक सोशल मीडिया पर जबरदस्त फेम दिलवा दिया है, वह नेशनल क्रश बन गई हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह घाघरा गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Image

Tripti Dimri Dances on Ghaghra

Tripti Dimri Dance on Ghaghra: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) ने तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को अचानक सोशल मीडिया पर जबरदस्त फेम दिलवा दिया है, वह नेशनल क्रश बन गई हैं। एनिमल के बाद से ही तृप्ति डिमरी की फैन फॉलोइंग आसमान छू रही है, हर तरफ तृप्ति की खूबसूरती की चर्चा हो रही है। फिल्म के बाद से ही फैंस उन्हें भाभी 2 कहकर बुला रहे हैं। खुद तृप्ति डिमरी को भी अचानल मिल रहे इस फेम से खुशी और हैरानी दोनों हो रही है। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह घाघरा गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

ये जवानी है दीवानी फिल्म के इस गाने में रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ डांस करते नजर आए थे। यह गाना 10 साल बाद आज भी फैंस के बीच काफी पॉप्यूलर है। अब एक पार्टी के वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें तृत्पि का डांस नजर आ रहा है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तृप्ति डिमरी का डांस

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तृप्ति अपनी खूबसूरत अदाओं से घाघरा गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में तृप्ति का डांस देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article