बॉलीवुड

No Entry 2 में हो रही देरी पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, डायरेक्टर कहा- 'सब तैयारी हो चुकी थी लेकिन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 19, 2026, 02:38 PM IST

Anees Bazmee on No Entry 2 Delay: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने अभी हाल ही में फिल्म नो एंट्री 2 (No Entry 2) को लेकर हो रही देरी पर रिएक्शन दिया है। अनीस बज्मी ने इंटरव्यू में इसके पीछे की असली वजह बताई है। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: IMDb

Anees Bazmee on No Entry 2 Delay: बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फिल्मों में से एक नो एंट्री (No Entry) का सीक्वल यानी नो एंट्री 2 (No Entry 2) फैंस के लिए बहुत समय से इंतजार का सबब बना हुआ है। 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सलमान खान (Salman Khan), फरदीन खान (Fardeen Khan), अनिल कपूर (Anil Kapoor), लारा दत्ता (Lara Dutta), ईशा कोप्पिकर (Esha Koppikar) और सेलिना जेटली (Celina Jaitley) की कॉमेडी से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। इन सब के बीच अब अनीस बज्मी (Anees Bazmee) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान अनीस बज्मी ने बताया कि फिल्म नो एंट्री 2 में इतनी देरी क्यों हो रही है।

इस वजह से लेट हो रही 'नो एंट्री 2'

डायरेक्टर अनीस बज्मी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अनीस बज्मी का एक इंटरव्यू है जिसमें वो फिल्म नो एंट्री 2 में हो रही देरी पर बोलते नजर आए। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अनीस बज्मी कहा कि 'हमने इस सीक्वल के लिए बहुत मेहनत की थी। फिल्म के लिए एक बहुत ही खूबसूरत कहानी भी लिखी गई थी। लेकिन अफसोस कि एक या दूसरे एक्टर की वजह से ये फिल्म बन नहीं पाई। आखिरी बार तो हम शूटिंग शुरू करने वाले थे, सब तैयारी हो चुकी थी, लेकिन आखिरी समय में कोई समस्या आ गई। लगता है हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है।' उन्होंने आगे कहा, 'फिर भी ये फिल्म मेरे और प्रोड्यूसर बोनी कपूर साहब के बहुत करीब है। जिन लोगों ने भी इसकी स्क्रिप्ट सुनी है, उन्होंने कहा है कि ‘ये बहुत खूबसूरत फिल्म है, इसे बनना चाहिए’। जल्द ही हम इसे बनाएंगे। मुझे पूरा यकीन है कि दर्शकों को ये बहुत पसंद आएगी।'

दोबारा कब शुरू होगी फिल्म?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अपनी अक्षय कुमार और विद्या बालन वाली फिल्म के बाद इस सीक्वल पर काम करेंगे, तो अनीस बज्मी ने कहा, 'हां, मैं इस फिल्म के बाद ‘नो एंट्री 2’ बनाना चाहता हूं। लेकिन मेरे पास और भी दो-तीन फिल्मों के प्लान हैं। असल में मेरी पिछली फिल्म के बाद अब तक का गैप इसलिए है क्योंकि मैं ‘नो एंट्री 2’ पर काम कर रहा था। इसमें बहुत बड़े-बड़े स्टार्स हैं, इसलिए प्लानिंग में काफी समय लगा। मैं एक फिल्म खत्म करने के बाद थोड़ा समय लेता हूं, फिर अगली फिल्म की प्लानिंग शुरू करता हूं। उसके बाद ही कास्टिंग और बाकी काम होता है। मुझे ये तरीका बहुत पसंद है। थोड़ा गैप होना चाहिए और फिल्में आराम से बनानी चाहिए।' अनीस बज्मी के इस इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article