बॉलीवुड

डेटिंग की खबरों के बीच वॉकर ब्लैंको संग पहली बार मुंबई में स्पॉट हुई अनन्या, सहेली के साथ दिखीं सुहाना

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2025, 08:45 AM IST

Ananya Panday Spotted With Walker Blanco: सुहाना खान (Suhana Khan) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) का अभी हाल में एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनन्या पांडे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के साथ नजर आ रही है। अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Annaya Panday Rumored Boyfriend

Ananya Panday Spotted With Walker Blanco: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की दोस्ती हमेशा चर्चा में रहती है। सुहाना खान और अनन्या पांडे कई इवेंट और पार्टी में साथ नजर आती हैं। इसी बीच सुहाना खान और अनन्या पांडे का नया वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में सुहाना खान और अनन्या पांडे एक कैफे के बाहर नजर आ रही हैं। इस दौरान सुहाना खान और अनन्या पांडे का नया लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लेकिन इस वीडियो में सबका ध्यान सुहाना खान और अनन्या पांडे के अलावा इस शख्स ने अपनी तरफ खींच लिया।

पहली बार रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखीं अनन्या

सुहाना खान और अनन्या पांडे इन दिनों अपने एक नए वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस वीडियो में सुहाना खान और अनन्या पांडे मुंबई में एक कैफे के बाहर साथ में नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो में अनन्या पांडे के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको (Walker Blanco) भी नजर आए। अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको को साथ देखने के बाद एक बार फिर दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आपको बता दें ऐसा पहली बार हुआ है कि अनन्या पांडे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको के साथ स्पॉट हुई।

पहली बार कब सामने आई थी अफेयर की खबर

अनन्या पांडे और वॉकर की डेटिंग की खबरें पिछले साल अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी से शुरू हुई थीं। इसके बाद वॉकर ने अनन्या के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल, तुम बहुत स्पेशल हो। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से दोनों का अफेयर चर्चा में है। लेकिन आपको बता दें अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको ने अभी तक अफेयर की खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article