बॉलीवुड

An Action Hero Occupancy Report Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने दर्ज कराई 5% से भी कम की ऑक्यूपेंसी, कैंसिल हुए कई शोज

An Action Hero Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत करने में नाकामयाब रही है। देश के ज्यादातर हिस्सों में आयुष्मान खुराना की फिल्म के शोज कैंसिल हो रहे हैं। फिल्म एन एक्शन हीरो ओपनिंग डे पर दर्शकों को सिनेमाघरों में नहीं खींच पायी है।

Image

An Action Hero Occupancy Report Day 1

An Action Hero Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना आज अपनी नई फिल्म एन एक्शन हीरो लेकर दर्शकों के बीच आए हैं, जिसमें जयदीप अहलावत भी अहम किरदार प्ले करते दिख रहे हैं। एन एक्शन हीरो एक एक्सपेरिमेंटल मूवी है, जो बॉलीवुड मसाला फिल्मों से बिल्कुल अलग है। फिल्म एन एक्शन हीरो के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी उत्साहित किया था और दर्शकों को लगा था कि बॉलीवुड एक अलग तरह की फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आने वाला है लेकिन ये उत्साह टिकिट काउंटर पर नजर नहीं आ रहा है। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट की मानें तो फिल्म एन एक्शन हीरो (An Action Hero) ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत की है।

कमाल आर खान (KRK) ने ट्वीट करके बताया है कि एन एक्शन हीरो के 90 प्रतिशत शोज कैंसिल हो गए हैं क्योंकि दर्शकों ने आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana ) की फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया है। फिल्म एन एक्शन हीरो ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी खराब शुरुआत की है कि केआरके ने यह भविष्यवाणी कर दी है कि इस मूवी के साथ आयुष्मान खुराना का करियर भी खत्म हो गया है।

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘एन एक्शन हीरो के 90 प्रतिशत शोज कैंसिल हो गए हैं क्योंकि इसे देखने के लिए दर्शक ही सिनेमाघर नहीं पहुंचे। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी बेहद खराब थी। फिल्म पहले दिन 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाएगी। इसका मतलब है कि आयुष्मान खुराना का करियर खत्म हो गया है और उसकी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज होगी।’

फिल्म एन एक्शन हीरो को मिल रहे रिव्यूज की बात करें तो वो भी औसत ही हैं। जो लोग एन एक्शन हीरो देखने के लिए पहुंचे हैं, उनके अनुसार आयुष्मान खुराना की मूवी टुकड़ों में एंटरटेन करती है। फिल्म में जयदीप अहलावत ने अच्छी अदाकारी की है लेकिन खराब कहानी की वजह से यह मूवी अंत तक दर्शकों को उत्साहित नहीं रख पाती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article