बॉलीवुड

Amitabh Bachchan के जन्मदिन पर Kalki 2898 AD से रिलीज हुआ धाकड़ लुक, नया अवतार देख फटी रह गईं फैंस की आंखें

Amitabh Bachchan Look From Kalki 2898 AD: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 81वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर 'कल्की 2898 एडी' के मेकर्स ने अमिताभ बच्चन का लुक साझा किया है, जिसमें उनका अवतार देख फैंस की आंखें भी फटी की फटी रह गईं।

Image

'कल्की 2898 एडी' से रिलीज हुआ अमिताभ बच्चन का लुक

Amitabh Bachchan Look From Kalki 2898 AD: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अमिताभ बच्चन का आज 81वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। खास बात तो यह है कि अमिताभ बच्चन के 81वें जन्मदिन पर 'कल्की 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के मेकर्स ने भी फैंस को सौगात दी है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा अमिताभ बच्चन का लुक साझा किया है, जिसे देख लोगों की आंखें भी खुली रह गईं।

'कल्की 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) से जुड़ा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का यह लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखते ही देखते यह लुक ट्विटर पर भी ट्रेंड होने लगा। इस लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने अमिताभ बच्चन को 81वें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं। मेकर्स ने ट्विटर पर 'कल्की 2898 एडी' से अमिताभ बच्चन का लुक शेयर करते हुए लिखा, "आपके सफर और आपकी महानता का हिस्सा बनना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सर।"

अमिताभ बच्चन का नया लुक देख एक्साइटेड हुए फैंस

'कल्की 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) का अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का लुक देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बिग बी की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "वह आएंगे और आप सबको मात दे देंगे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि ये अश्वत्थामा हैं।" वहीं कुछ लोगों ने यह अटकलें लगानी भी शुरू कर दी हैीं कि मूवी में अमिताभ बच्चन और प्रभास आमने-सामने होने वाले हैं। दरअसल, अपने पोस्टर में अमिताभ बच्चन जिस छड़ी को लिये नजर आए, उसी तरह की छड़ी से प्रभास भी टीजर में लड़ते हुए दिखाई दिये थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article