बॉलीवुड

Aamir Khan ने Ira Khan और Nupur Shikhare की शादी की तारीख पर लगाई मुहर, इस दिन करेंगे बेटी को विदा

Aamir Khan Reveals Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding Date: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने अंदाज से सबका दिल जीता है। बता दें कि जल्द ही वह ससुर बनने वाले हैं। उनकी बेटी की इरा खान की शादी पक्की हो गई है। खास बात तो यह है कि एक्टर ने शादी की तारीख भी इंटरव्यूु में जाहिर की।

Image

आमिर खान ने बेटी की शादी की तारीख पर लगाई मुहर

Aamir Khan Reveals Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding Date: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) सिनेमा में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। आमिर खान ने अपनी फिल्मों से लोगों को खूब इंप्रेस किया है। लेकिन इन दिनों वह अपनी फिल्मों से इतर निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी पक्की हो गई है। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में आमिर खान ने बेटी की शादी की तारीख भी जाहिर की।

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में आमिर खान (Aamir Khan) ने बताया कि इरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे जनवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "कपल ने शादी के लिए 3 जनवरी की तारीख चुनी है। जिस लड़के को इरा ने चुना है उसका निक नेम पोपाय है। वह एक ट्रेनर है, उसकी बाजुएं भी पोपाय जैसी हैं, लेकिन उसका असली नाम नुपुर है। वह बहुत ही प्यारा लड़का है।" आमिर खान ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनका होने वाला दामाद उनके बेटे जैसा है और बहुत पहले ही परिवार का हिस्सा बन चुका है।

बेटी को नम आंखों से विदा करेंगे आमिर खान

आमिर खान (Aamir Khan) ने बताया कि वह अपनी बेटी इरा खान (Ira Khan) को नम आंखों से विदा करने वाले हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, "हमारे घर में पहले ही चर्चा शुरू हो चुकी है। लोग कह रहे हैं कि आमिर को उस दिन संभालना, क्योंकि मैं बहुत ही इमोशनल इंसान हूं। मैं न तो अपनी मुस्कान छुपा सकता हूं और न ही आंसुओं पर काबू कर सकता हूं।" आमिर खान ने होने वाले दामाद नुपुर शिखरे के बारे में बात करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने डिप्रेशन के वक्त इरा का बहुत साथ दिया था। दोनों ही एक-दूजे का सहारा बन चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article