बॉलीवुड

ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की अफवाहों के बीच Amitabh Bachchan का ट्वीट हुआ वायरल, कही ये बात

Amitabh Bachchan Cryptic Tweet: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की तलाक की अफवाहें कई बार सोशल मीडिया पर उड़ चुकी हैं। इन अफवाहों के बीच अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिन्होंने इस तरह की खबरों को हवा दे दी है।

Image

Amitabh Bachchan-Aishwarya Rai- Abhishek Bachchan

Amitabh Bachchan Cryptic Tweet: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को हाल ही में फिल्म 'द आर्चीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर साथ में देखा गया था। इस दौरान पूरा बच्चन परिवार मौजूद था। इस इवेंट से पहले ऐश्वर्या और अभिषेक को अक्सर अकेले ही इवेंट और पार्टीज अटेंड करते हुए देखा गया है। दोनों को साथ में ना देखने के बाद कई बार सोशल मीडिया पर इनके अफेयर्स की अफवाह भी उड़ीं। ऐसे में अब ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की अफवाहों के बीच अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक ट्वीट इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट के साथ अपनी मोनोक्रोमैटिक फोटो शेयर की। इस फोटो में अमिताभ बच्चन कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, 'टी 4854 - सब कुछ कहा, सब कुछ किया...तो करो और करो।' इस ट्वीट ने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है। लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिये हैं। कई लोगों को लग रहा है कि बच्चन परिवार में कुछ ऐसा है, जो ठीक नही है।

हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि बिग बी ने बहू ऐश्वर्या राय को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। उनके फॉलोअर्स की लिस्ट में सलमान खान, अभिषेक बच्च्न, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, विराट कोहली, दीपिका पादुकोण और श्वेता बच्चन नंदा सहित 74 लोगो शामिल हैं। ऐश्वर्या की बात करें तो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर केवल पति अभिषेक को फॉलो किया हुआ है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article