अभिषेक और अमिताभ ने साथ मिलकर खरीदी करोड़ों की प्रोपर्टी
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने हाल ही में मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 24.95 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी है। उनके पिता अमिताभ बच्चन ने भी इन 10 अपार्टमेंट के लिए इनवेस्ट किया है। रिपोर्ट में रियल एस्टेट वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स के रजिस्ट्रेशन डाक्यूमेंट भी शेयर किए गए हैं। इन 10 अपार्टमेंट में से 8 में 1,049 वर्ग फीट का कारपेट एरिया है। वहीं दो अपार्टमेंट 912 वर्ग फीट में फैले हैं।
अभिषेक ने जहां छह अपार्टमेंट में लगभग 14.77 करोड़ रुपये का इनवेस्ट किया, वहीं उनके पापा ने लगभग 10.18 करोड़ रुपये में चार अपार्टमेंट खरीदे हैं। इस बीच फैंस उनसे ऐश्वर्या को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने विखा, 'इन सभी डील में बहू शामिल नहीं है क्या..' इसी के साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 अपार्टमेंट खरीदने के बाद बच्चन परिवार का रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट इस साल 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
