बॉलीवुड

Singham Again First Review: जबरदस्त मसाला एंटरटेनर है अजय देवगन की मूवी, डायलॉग्स करेंगे थोड़ा निराश

Singham Again Review: इस दीवाली अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की नई फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी सीधी टक्कर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) से है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में कई स्टार्स के कैमियो हैं, जिस कारण हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म कैसी है...

Image

Singham Again Review

Singham Again Review: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी की नई फिल्म सिंघम अगेन इस दीवाली सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सिंघम अगेन मल्टीस्टारर मूवी है, जिससे रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स एक्सपेंड करेगा। यही वजह है कि रोहित शेट्टी की मूवी में कई सारे लोगों के कैमियोज हैं। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों से सजी फिल्म सिंघम अगेन कैसी है, ये जानने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। सिंघम अगेन का फर्स्ट रिव्यू आ गया है, जिससे एक अंदाजा लगा है कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी की ये मूवी कैसी है? आइए आपको बताते हैं...

उमैर संधू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके बताया है कि उन्होंने सिंघम अगेन की सेंसर कॉपी देख ली है, जिसके अनुसार अजय देवगन की ये फिल्म एक मसाला फ्लिक है, जिसमें एक्शन सीन्स की भरमार है। उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'सेंसर बोर्ड में सिंघम अगेन देखी। ये एक टिपिकल मसाला फ्लिक है। जबरदस्ती के एक्शन स्टंट्स और साधारण परफॉर्मेंस इसका मजा किरकिरा करते हैं। फिल्म के डायलॉग्स भी उतने अच्छे नहीं हैं, जितने होने चाहिए थे।' उमैर संधू ने फिल्म सिंघम अगेन को साधारण मूवी बताया है।

उमैर संधू के ट्वीट के अनुसार रोहित शेट्टी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स के साथ भी वो फिल्म नहीं दे पाए हैं, जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी। रोहित शेट्टी के कहीं न कहीं चूक हो गई है। हालांकि ये फैसला सिर्फ उमैर संधू का है। हो सकता है कि फिल्म सिंघम अगेन जब सिनेमाघरों में रिलीज हो, तो दर्शकों का वर्डिक्ट कुछ और ही हो।

सिंघम अगेन की सीधी टक्कर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से है, जो दीवाली के मौके पर ही बॉक्स ऑफिस पर आएगी। जहां एक तरफ सिंघम अगेन में नयेपन की कमी है, वहीं पर भूल भुलैया 3 ज्यादा कलरफुल मूवी लग रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि फिल्म सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 में से कौन सी मूवी इस दीवाली दर्शकों का दिल जीतती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article