बॉलीवुड

Alpha: आलिया भट्ट को बॉबी देओल से बचाएंगे Hrithik Roshan, कैमियो से काटेंगे गदर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 17, 2026, 02:17 PM IST

Hrithik Roshan Cameo in Alpha: बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में अब ऋतिक रोशन की एंट्री भी हो गई है। फिल्म अल्फा से ऋतिक रोशन की पहली झलक सामने आ गई है।

Image

'अल्फा' में हुई ऋतिक रोशन की एंट्री (Image Source: Alpha Movie)

Hrithik Roshan Cameo in Alpha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म अल्फा (Alpha) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म अल्फा को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इन सब के बीच फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म अल्फा के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है। आलिया भट्ट और बॉबी देओल के एक्शन सीन्स कमाल के है लेकिन सबका ध्यान ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी तरफ खींच लिया।

झलक देख झूम उठे फैंस

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म अल्फा का अभी हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर है। फिल्म के ट्रेलर में सबका ध्यान ऋतिक रोशन की झलक ने अपनी तरफ खींच लिया। ऋतिक रोशन की झलक ट्रेलर के एंड में दिखती है, जहां आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के उनके सामने बैठी होती है। इस दौरान ऋतिक रोशन की बस आंखें ही दिखाई जाती हैं। फिल्म का ट्रेलर आने से पहले माना जा रहा था कि आलिया भट्ट के फिल्म में बॉबी देओल मास्टर होंगे, लेकिन अब गेम बदलता नजर आ रहा है। लेकिन आपको बता दें कि ऋतिक रोशन का फिल्म में क्या रोल है इसको लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

शरवरी वाघ और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा अगले महीने यानी 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शरवरी वाघ, आलिया भट्ट और बॉबी देओल अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म अल्फा में ऋतिक रोशन का कैमियो भी देखने को मिलने वाला है। फिल्म अल्फा में ऋतिक रोशन की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article