बॉलीवुड

Nag Ashwin की नई मूवी के लिए Alia Bhatt हुईं फाइनल !! 'लव एंड वॉर' के बाद शुरू करेंगी शूटिंग

Alia Bhatt Next With Nag Ashwin: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आलिया भट्ट को जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर नाग आश्विन (Nag Ashwin) को एक नई मूवी में देखा जाएगा। आलिया भट्ट इस मूवी की शूटिंग शुरू करने के लिए डेट्स फाइनल कर रही हैं।

Image

Alia Bhatt and Nag Ashwin

Alia Bhatt Next With Nag Ashwin: आलिया भट्ट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनके साथ हरकोई काम करना चाहता है। बीते कई महीनों से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपकमिंग स्पाई थ्रिलर मूवी 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में शारवरी और बॉबी देओल लीड रोल में दिखाई देंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही आलिया भट्ट को इस मूवी में देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक आलिया भट्ट को 'कल्कि 2898 एडी' के डायरेक्टर नाग आश्विन (Nag Ashwin) की एक मूवी ऑफर हुई है।

नाग आश्विन की नेक्स्ट में दिखेंगी आलिया भट्ट

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर नाग आश्विन की एक नई मूवी के लिए बातचीत कर रही हैं। यह प्रोजेक्ट नाग आश्विन के दिल के बहुत करीब है। इस मूवी के लिए नाग आश्विन ने आलिया भट्ट को ही कास्ट करने का प्लान किया है। 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद आलिया भट्ट भी बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनने के लिए तैयार हैं। फिलहाल शूटिंग डेट्स फाइनल की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि 'लव एंड वॉर' की शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया भट्ट डायरेक्टर के साथ काम शुरू करेंगी।

आलिया भट्ट के पास इस समय संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी है। इस मूवी में आलिया भट्ट को रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। इस तिकड़ी को देखने के लिए फैन्स भी आंखें बिछाए बैठे हैं। इसके बाद आलिया भट्ट हॉरर कॉमेडी 'चामुंडा' में भी दिखाई दे सकती हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article