Alia Bhatt's Alpha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में मिलन फैशन वीक में हिस्सा लिया था। इस इवेंट के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' के बारे में बात की। आलिया भट्ट की यह मूवी काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट काफी खुश और उत्सुक नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस मूवी को अपनी फर्स्ट एक्शन मूवी बताया। 'अल्फा' (Alpha) को फर्स्ट एक्शन मूवी बोले के बाद आलिया भट्ट को अब लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
रेडिट पर आलिया भट्ट के इस बयान को सुनने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को उनकी फिल्म 'जिगरा' (Jigra) को याद किया। एक यूजर ने लिखा, 'सभी का कहना है कि 'जिगरा' एक एक्शन-ओरिएंटेड फिल्म थी। अगर आपको लगता है कि 'जिगरा' थोड़ा सा भी एक्शन नहीं था तो आपने एकदम अलग मूवी देखी है।' दूसरे ने कहा, 'आप यह स्वीकार क्यों नहीं कर रही कि आपको बीती दोनों फिल्में एक्शन से भरपूर ही थीं। यह दोनों ही बॉक्स ऑफिस और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फ्लॉप ही रही हैं?'
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी और बॉबी देओल अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस मूवी के अलावा आलिया भट्ट के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है। इस मूवी में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल को देखा जाएगा।
