बॉलीवुड

Love and War: संजय लीला भंसाली की फिल्म में ऐसा होगा Alia Bhatt का रोल, सुपरहिट हो जाएगी फिल्म!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 4, 2024, 03:11 PM IST

Alia Bhatt in Love and War: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म में विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं, आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Alia Bhatt Role in Love & War

Alia Bhatt in Love and War: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म में विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद आलिया भट्ट दूसरी बार संजय लीला भंसाली की एक्ट्रेस बनेंगी और इस बार फिल्ममेकर ने रणबीर कपूर और विक्की कौशल स्टारर अपनी अगली फिल्म लव एंड वॉर में एक्ट्रेस के लिए कुछ अलग योजना बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएलबी सब कुछ बहुत ही गुप्त रखना चाहता है और अपनी फिल्म के रिलीज होने तक उसके बारे में कोई खुलासा नहीं करना चाहते हैं।

लेकिन इस बात को लेकर जबरदस्त चर्चा है कि आलिया इसमें क्या भूमिका निभाएंगी और उनके फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भंसाली उन्हें बड़े पर्दे पर कैसे दिखाएंगे। पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में आलिया माइक लेंगी और जैज़ आर्टिस्ट का किरदार निभाएंगी।

जैज आर्टिस्ट का रोल निभाएंगी आलिया भट्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार लव एंड वॉर एक बेहतरीन कहानी है जो प्यार, वफादारी, बलिदान और रिश्ते के फैसलों के नतीजों के पर रौशनी डालती है। रणबीर कपूर, आलिया और विक्की कौशल अपने मुश्किल समय से गुजरते हुए इमोशनल उथल-पुथल से जूझते हुए जटिल किरदार निभाने वाले हैं। वहीं आलिया का किरदार भी फिल्म में काफी अहम होने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article