Ranbir- Alia Video: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कर के प्रमोशन में बिजी हैं। रणबीर फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्सर अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते हैं। एक्टर ने खास अंदाज में पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बेटी राहा को वैलेंटाइन डे विश किया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हाल ही में रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एयरपोर्ट पर रणबीर को लेने आलिया पहुंची थी। बॉलीवुड के पॉवर कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एयरपोर्ट से बाहर निकलकर रणबीर अपनी कार में बैठ जाते हैं। जहां आलिया अपनी बेटी राहा के साथ उनका इंतजार करती हैं। आलिया रणबीर को देखकर अपना प्यार जताती हैं। रणबीर भी आलिया और राहा को देखकर काफी खुश होते हैं।
बेटी राहा संग आलिया पहुंचीं एयरपोर्ट
वीडियो में आलिया के साथ उनकी बेटी राहा की भी एक झलक देखने को मिलती है। फैंस इस वीडियो पर रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आलिया रणबीर को कितना मिस करती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, दोनों के बीच कितना प्यार है। तीसरे यूजर ने लिखा, प्यार हो तो ऐसा। रणबीर अक्सर अपनी पत्नी आलिया के लिए प्यार दिखाते हैं। दर्शक उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा भी रणबीर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। एनिमल में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। एनिमल का फर्स्ट लुक फैंस को बेहद पंसद आया था। वहीं, आलिया इन दिनों अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस जल्द फिल्मों में वापसी करेंगी।
