बॉलीवुड

एनिवर्सरी पर आलिया ने रणबीर को किया कार में किस, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 15, 2023, 10:42 AM IST

Ranbir- Alia Video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया रणबीर को किस करते हुए नजर आ रही हैं। लोगों को आलिया का ये अंदाज पसंद नहीं आया।

Image

ranbir kapoor and alia bhatt (credit pic: instagram)

Ranbir- Alia Video: बॉलीवुड के पॉवर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ कुछ अनसीन फोटो भी शेयर की थी। एनिवर्सरी के खास मौके पर कपल अपने नए घर के बाहर स्पॉट हुआ। रणबीर कार में बैठकर पैपराजी से बात करते हैं। उसी दौरान आलिया ने रणबीर को किस किया। सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

वीडियो में कपल अपने नए घर के बाहर दिखाई दे रहा है। आलिया और रणबीर कैजुअल आउटफिट में नजर आए। आलिया ने व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी। वहीं, रणबीर भी कैजुअल लुक में स्पॉट हुए। रणबीर जैसे ही कार में आलिया के साथ बैठे पैपराजी ने फोटो खींचवाने के लिए कहा। कपल को पैपराजी ने वेडिंग एनीवर्सरी की बधाई दी। रणबीर पैपराजी से हाथ मिला रहे थे। आलिया ने तभी रणबीर को किस किया और मुस्कुराने लगीं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

फैंस को आलिया का ये क्यूट जेश्चर काफी पसंद आया। वहीं, कुछ यूजर्स ने आलिया को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ये फेक कपल है। दूसरे यूजर ने लिखा, आलिया की ओवरएक्टिंग खत्म नहीं हो रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, पति को कौन फेक किस करता है। हालांकि आलिया और रणबीर को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

रणबीर और आलिया ने पिछले साल मुंबई में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच शादी की थी। पिछले साल 6 नवंबर को आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया था। रणबीर और आलिया जल्द अपने बांद्रा वाले घर में शिफ्ट होंगे। ये घर अभी बन ही रहा है। रणबीर और आलिया ने ब्रह्मास्त्र में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी है। वहीं, आलिया जल्द अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू करेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article