Alia Bhatt New Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। आलिया भट्ट अपनी एक के बाद एक फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों का फैंस भी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट भी आते रहते हैं। इन सब के बीच आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। आलिया भट्ट की इस नई पोस्ट पर लोग खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट की नई पोस्ट में क्या बात है।
आलिया भट्ट ने मां को विश किया बर्थडे
एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह आलिया भट्ट की कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट है, जो उन्होंने अपनी मां सोनी राजदान (Soni Razdan) के बर्थडे पर शेयर की है। आलिया भट्ट ने इस मौके पर मां संग दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। आलिया भट्ट ने लिखा 'हैप्पी बी-डे मामा बर्डी। आप मेरा पूरा यूनिवर्स हो और आप हर सिंगल डे उसे लाइट अप करती हो।'
यहां देखें आलिया भट्ट की पोस्ट
इन फिल्मों से धमाल मचाएंगे आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इस पोस्ट के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों में 'अल्फा' (Alpha) है जिसमें वो शरवरी वाघ (Sharvari) और बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ धमाल मचाने वाली हैं। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'लव एंड वॉर' (Love & War) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ गदर काटने वाली हैं। आलिया भट्ट की नई पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
