बॉलीवुड

Alia Bhatt की फिरकी लेने चला स्टूडेंट, एक्ट्रेस ने पलटवार से लूट ली महफिल

Alia Bhatt Viral Video: ऐल्फा स्टार आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए है।

Image

आलिया भट्ट ने दिया मस्त जवाब (pic credit-instagram)

Alia Bhatt Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ऐल्फा (Alpha) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में ऐल्फा का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। बीते दिनों आलिया भट्ट और शरवरी वाघ, समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में नजर आई थी। अब एक इवेंट में आलिया भट्ट ने किसी ने पूछा कि आपने इस शो में जाने का फैसला क्यों किया? तो इसका आलिया ने ऐसा जवाब दिया कि लोग दंग रह गए है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Alpha को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, अलिया भट्ट की मूवी को मिला ये सर्टिफिकेट)

आलिया भट्ट ने दिया तगड़ा जवाब

आलिया भट्ट हाल ही में जयपुर की जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। यहां स्टूडेंट्स के साथ बातचीत के दौरान एक छात्र ने उनसे पूछा कि उन्होंने कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में जाने का फैसला क्यों किया।आलिया इस सवाल का जवाब देतीं, उससे पहले ही भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने जोर से कहा, "पैसा!" यह सुनते ही आलिया ने तुरंत मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "कौन बोला? गरीब आदमी।" उनका यह जवाब सुनकर पूरा ऑडिटोरियम ठहाकों से गूंज उठा। आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। खुद समय रैना ने भी इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, "हाहाहा... फुल किल," साथ में हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की। बता दें कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ रिलीज हुआ था। इस एपिसोड में आलिया भट्ट और उनकी ऐल्फा की को-स्टार शरवरी गेस्ट बनकर पहुंची थीं।

कब रिलीज होगी ऐल्फा

बताते चलें कि शिव रवैल के निर्देशन में बनी ऐल्फा YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है। इस यूनिवर्स में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म ऐल्फा बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article