बॉलीवुड

Alia Bhatt और दीपिका पादुकोण में चल रही हैं कैट फाइट! एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने दिया हिंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 22, 2023, 11:55 AM IST

आलिया भट्ट ने कैटरीना कैफ को उनकी अपकमिंग फिल्म मैरी क्रिस्मस के लिए बधाई दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैं इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Alia Bhatt, Katrina Kaif and Deepika Padukone (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हर किसी के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) को लेकर एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आलिया ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर (Fighter) के लिए कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। क्या दोनों के बीच में सब ठीक चल रहा है?

आलिया अपने हर इंटरव्यू में कहती हैं कि उनकी कैटरीना और दीपिका के साथ अच्छी बॉन्डिंग हैं। करण जौहर के शो में भी एक्ट्रेस ने कहा था कि कैटरीना कैफ बहुत ही मेहनती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि दीपिका पादुकोण सबसे खूबसूरत है और उनके काम की प्रशंसक हैं।

क्या आलिया की दीपिका संग चल रही हैं कैट फाइट

एक्ट्रेस ने कहा था कि वो रणबीर कपूर के एक्सेस की अच्छी दोस्ती हैं। मैं दोनों से बहुत प्यार करती हूं। आलिया 'जी ले जरा' में कैटरीना और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि इस फिल्म को बंद कर दिया गया है। मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म ने किया है। वहीं, आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट के बात करें तो एक्ट्रेस जिगरा में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article