Neetu-Riddhima Wish Alia Happy B'day: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की क्यूट अदाकारा आलिया भट्ट आज अपना 30वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं, जिस मौके पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अदाकारा आलिया भट्ट के फैंस सुबह से ही उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया आलिया भट्ट के फैंस के ट्वीट्स से भरा पड़ा है। फैंस के साथ-साथ आलिया भट्ट के करीबी लोग भी उनके लिए लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अदाकारा आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर उनके लिए प्यार भरे पोस्ट किए हैं, जो इस वक्त चर्चा में हैं। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट के लिए क्यूट अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
अदाकारा नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को बताया बहूरानी
अदाकारा नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट को बेटी की तरह प्यार करती हैं। जब भी ये दोनों एक साथ देखी जाती हैं, तब इनके बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। नीतू कपूर ने कुछ देर पहले ही आलिया भट्ट के लिए प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आलिया को बहूरानी कहकर पुकारा है। नीतू कपूर ने पोस्ट में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे बहूरानी.... मेरी तरफ से तुम्हारे लिए खूब सारा प्यार।'

Alia Bhatt B'day: आलिया भट्ट को सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, देखें पोस्ट
ननद रिद्धिमा कपूर ने भी लिखा प्यारा पोस्ट
सास नीतू कपूर की तरह ननद रिद्धिमा कपूर ने भी आलिया भट्ट के लिए प्यारा सा पोस्ट लिखा है। रिद्धिमा ने अपने पोस्ट में आलिया भट्ट को आलू कहकर पुकारा है। रिद्धिमा ने लिखा है, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई आलू...।' नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के पोस्ट्स से साफ हो गया है कि ये दोनों आलिया भट्ट को कितना प्यार करती हैं।

Alia Bhatt B'day: आलिया भट्ट को सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई, देखें पोस्ट
