Alia bhatt Christmas Celebration 2022: बॉलीवुड सितारे सेलिब्रेशन का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अब क्रिसमस के मौके पर सिनेमाजगत की कई सितारों ने सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आज 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस (Christmas) का जश्न मनाया जा रहा है। हर तरफ क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी क्रिसमस का जश्न अपने अपने अंदाज में मना रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी देर रात अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
न्यूली मॉम आलिया भट्ट सेलिब्रेशन के मूड में डूबी नजर आईं। शनिवार रात कपूर परिवार और भट्ट परिवार ने एक साथ मिलकर क्रिसमस का जश्न मनाया, जिसकी एक झलक आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आलिया इस फोटो में बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट अपने फैंस को क्रिसमस की बधाइयां दी है।
फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा है- 'मैरी मैरी विद चेरी।' आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने क्रिसमस डिनर की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की थी, जिसमें उनकी दोनों बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट साथ नजर आ रही है। वहीं एक वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहा है, जिसमें क्रिसमस ट्री पर आलिया-रणबीर के अलावा उनकी बेटी राहा के नाम का क्रिसमस बॉल भी लटका हुआ दिख रहा है।
नीतू कपूर ने शेयर कीं बहू की तस्वीरें
आलिया के अलावा एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। नीतू सिंह ने सभी को क्रिसमस 2022 की ढेर सारी बधाइयां भी दी है। फोटो में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, डायरेक्टर अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट की बहनें पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान एक साथ नजर आ रहे हैं।
