बॉलीवुड

Taare Zameen Par: अक्षय खन्ना ने किया बड़ा खुलासा! उन्हें मिलने वाली थी फिल्म ‘तारे जमीन पर’ लेकिन आमिर तो आमिर निकले

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 06:22 PM IST

Akshay Khanna on Taare Zameen Par: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ काफी लोगों की फेवरेट फिल्मों में से एक है। अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर अक्षय खन्ना ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। अक्षय के अनुसार पहले फिल्म आमिर को नहीं बल्कि उन्हे ऑफर होने वाली थी।

Image

Akshaye Khanna

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘तारे जमीन पर’ को लेकर किया बड़ा खुलासा
  • डायरेक्टर पहले अक्षय खन्ना को फिल्म ऑफर करने वाले थे।
  • अक्षय ने बताया कैसे फिल्म आमिर खान की झोली में गिर गई।

Akshaye Khanna on Taare Zameen Par: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीं पर’ (Taare Zameen Par) से निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। इसके साथ ही यह फिल्म ऑस्कर में भारत की तरफ से नॉमिनेट की गई थी। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर निर्माता अमोल गुप्ते ड्राइंग के टीचर राम शंकर निकुंभ के रोल के अक्षय खन्ना को कास्ट करना चाहते थे।

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना ने किया खुलासा

अक्षय खन्ना ने पहले हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात की घोषणा की है कि गुप्ते पहले उन्हें ही ‘तारे जमीं पर’ के लिए कास्ट करना चाहते थे। लेकिन गुप्ते अक्षय खन्ना को नहीं जानते थे। इसलिए उन्होंने आमिर से अक्षया का इंट्रो देने को कहा। हालांकि, आमिर ने कहा कि अक्षय को इसके बारे में बताने से पहले वह एक बार स्क्रिप्ट पढ़ना चाहते हैं।

अक्षय ने कहा ‘आमिर तो भला आमिर ही हैं! उन्होंने कहा कि जब तक मैं स्किप्ट नहीं पढ़ लेते में किसी को उसे ऑफर नहीं कर सकता हूं। अगर मुझे यह पसंद आया, तो मैं अक्षय को बता दूंगा।’ अक्षय खन्ना ने आगे बताया ‘लेकिन उन्हें (आमिर) यह इतनी पसंद आई कि उन्होंने खुद ही यह रोल ले लिया।’

‘मुझे इस बात का कोई मलाल नहीं’

हालांकि, खन्ना को इस बात का कोई मलाल नहीं था। जब आमिर, अक्षय खन्ना से मिले तो उन्होंने इस बारे में उन्हे बताया, जिसके जवाब में अक्षय ने कहा कि ठीक है। कोई बात नहीं। अक्षय के अनुसार जिस प्रकार आमिर ने उस रोल को निभाया है वैसा परफॉर्मेंस अक्षय नहीं कर सकते हैं। उन्होने कहा, ‘अच्छा ही हुआ कि रोल उन्हें मिल गया क्योंकि उन्हें इसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’

बता दें कि फिल्म ‘तारे जमीं पर’ ईशान अवस्थी नाम के एक बच्चे की लाइफ पर आधारित है, जो डिस्लेक्सिया से पीड़ित है। उसके टीचर के साथ साथ ईशान के खुद के मां-बाप भी उसे नहीं समझ पाते और उसे बात बात पर डांटने लगते हैं। केवल राम लक्ष्मण निकुंभ एक ड्राइंग टीचर हैं जिन्होंने ईशान को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article