बॉलीवुड

'Saiyaara' की तारीफ करते हुए Akshay Kumar ने अहान-अनीत को बताया, 'खुशकिस्मत...'

Akshay Kumar on Saiyaara: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' की जमकर तारीफ की। बताया कि कैसे यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई?

Image

'सैयारा' को लेकर अक्षय कुमार ने कही ये बात

Akshay Kumar on Saiyaara: बॉलीवुड में यह काफी समय से चर्चा है कि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कैसे करें? हालांकि कई मेकर्स का यह मानना है कि मल्टीस्टारर फिल्में और फ्रेंचाइजी ही दर्शकों को दोबारा सिनेमाघरों में वापस ला सकती हैं। इन सब चीजों पर अब अक्षय कुमार ने भी अपनी राय रखी। हाल ही में उन्होंने थिएट्रिकल सफलता पर बात रखते हुए फिल्म 'सैयारा' का उदाहरण दिया। अक्षय कुमार ने कहा कि कोई बड़ा ट्रेंड न होने और ना ही बड़े स्टार के बाद भी एक नार्मल रोमांटिक मूवी ब्लॉकबस्टर बन सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Love And War On-Set Death: पीड़ित परिवार को देने होंगे 50 लाख रुपये, FWICE ने संजय लीला भंसाली से की मांग)

अक्षय कुमार ने की 'सैयारा' की तारीफ

हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई। अक्षय कुमार ने कहा, 'कोई इवेंट ना होने के बाद भी सैयारा ने कमाल कर दिया था।' एक्टर ने आगे बताया कि फिल्म का म्यूजिक और रोमांस दर्शकों को बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा, 'लड़के और लड़की (अहान और अनीत) ने शानदार काम किया था और वे लकी थे कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल पड़ी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर की कमाई पड़ी सुस्त, देखें आंकड़े)

Aneet Padda-Ahaan Panday

Aneet Padda-Ahaan Panday

यशराज फिल्म्स के तहत बनाई गई फिल्म 'सैयारा' में अनीत पड्डा और अहान पांडे ने अहम रोल अदा किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस मूवी की कहानी एक ऐसे सिंगर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक राइटर से प्यार हो जाता है। हालांकि जब उस राइटर को कम उम्र में ही अल्ज़ाइमर की बीमारी हो जाती है, तो सिंगर उसकी लिए मदद करने और उसके साथ अपने रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश करता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article